इस चित्र के केंद्र में एक युवा महिला, जो घरेलू काम में व्यस्त एक पल में क़ैद नज़र आती हैं। वह अपने दाहिने हाथ से एक खिड़की खोलते नज़र आती है और बाएं हाथ से थाल पर रखें पानी के जग को संभालती है। यह बर्तन ऐसे मेज़ पर रखें गए हैं जिसपर लाल रंग का एशियाई शैली का कालीन बिछा हुआ है। मेज़ के पीछे रखी कुर्सी पर एक नीले रंग का कपड़ा पड़ा है। वह महिला सोच में डूबी खिड़की से बाहर झाँकती है। उसने गहरे नीले रंग की पोशाक पहनी है जिसकी चोली काले और सुनहरे रंग की है और उसका सिर सफेद कपड़े से ढका है। पीछे दीवार पर एक बड़ा मानचिंत्र टंगा है, जो जोहान्स वर्मीर के चित्रों में अक्सर दिखने वाला परिचित तत्व है।
"युवा महिला, पानी के जग के साथ " यानी यंग वुमन विथ अ वाटर पिचर, वर्मीर की उन पेंटिंग्स के समूह में शामिल है, जिन्हें उन्होंने 1660 के दशक की शुरुआत से मध्य तक बनाया था। इसी दौर में उन्होंने सख़्त रेखीय परिप्रेक्ष्य और ज्यामितीय संरचना से हटकर प्रकाश को अपनी रचनाओं की मुख्य रचनात्मक शक्ति बना लि थी। यह पेंटिंग वर्मीर की रोशनी और रंग के बीच तालमेल को बख़ूबी दर्शाती है।
सोचिए कि आपके हफ़्ते की शुरुआत एक शांत वर्मीर सुबह से हो— यह शानदार कृति हमारे 2026 के साप्ताहिक डेस्क कैलेंडर में आपका इंतज़ार कर रही है।
पुनश्च: "द मिल्कमैड" और "गर्ल विथ पर्ल इयररिंग" के लिए प्रसिद्ध वर्मीर ने दुनिया को सिर्फ़ 36 कृतियां ही दी। उनमे से सबसे महत्त्वपूर्ण चित्र देखें। पेश हैं जोहान्नस वर्मीर की 10 कृतियां!