यह बेहतरीन गुलदस्ता पहली नज़र में भले है प्राकृतिक लगे परंतु ट्यूलिप, एनीमोंन, गुलाब और कार्नेशन एक ही समय पर नहीं खिलते हैं। हाँस गिलिस्ज. बॉलंजियर (या बुलेंजर), डच स्वर्ण युग के एक चित्रकार थे, जिन्होंने इसके बावजूद इन फूलों को इस तरह सजाया कि पूरा गुलदस्ता संतुलित और बेहद सुंदर दिखाई देता है। यह स्थिर वस्तु चित्र 1637 में डच शेयर बाजार क्रैश होने के कुछ समय बाद की है, जब ट्यूलिप फूलों के बल्ब पर सट्टे लगाने के कारण कई लोग कंगाल हो गए थे। इसीलिए यह गुलदस्ता शायद सांसारिक मामलों की नश्वरता की ओर इशारा करता है।
जैसा की आप देख सकते हैं, हम यह खास महीना ऐम्स्टरडैम के रायिकम्यूज़ियम के फुलो के स्थिर वस्तु चित्रों से आगे बढ़ा रहे हैं! ऐसे खास अवसर पर, हमारे ऐप एवं सोशल मीडिया चैनल पर हम म्यूज़ियम के संग्रहण पर खास ध्यान देंगे।
पुनश्च - इन 10 प्रसिद्ध फूलों के स्थिर चित्रों को आपको ज़रूर देखना चाहिए! अगर आपको फूलों के स्थिर चित्र पसंद हैं तो हमारे फ्लॉवर्स इन आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट को ज़रूर देखें। :)
Hans Bollongier