आज सोमवार है, तो क्यों ना इस दिन को और सुनहरा बनाया जाए ... पपीज़ के साथ???
मारुयामा ओक्यो, एडो काल में सबसे प्रभावशाली जापानी कलाकारों में से एक थे और मारुयामा स्कूल के संस्थापक भी थे। वह पारंपरिक जापानी ब्रश तकनीक का मिश्रण अपने आसपास की दुनिया के सूक्ष्म अवलोकन से करने के लिए प्रसिद्ध हुए। उनके प्रमुख अनोखे प्रयोगों में से एक था सीधे प्रकृति को देख चित्र बनाना, जहाँ वह अपने विषयों की बनावट एवं रूप रंग का बारीकी से अध्ययन करते थे बजाय केवल स्थापित कलात्मक परंपराओं पर निर्भर होने के। उनका यह दृष्टिकोण और पश्चिमी चित्रकला की तकनीकों के उनके ज्ञान ने जापानी चित्रकला में यथार्थवाद एवं त्रि-आयामी की एक नई समझ को स्थापित किया। यहाँ तक की ओक्यो ने जब भी पारंपरिक स्याही चित्रकला में चौड़े एवं तरल ब्रशस्ट्रोक्स का इस्तेमाल किया, उन्होंने वस्तुओं को इस प्रकार चित्रित किया जहाँ वह अपने विषयों का सावधानपूर्वक अग्रसंक्षेपण कर उन्हें विश्वसनीय वजन और आकार देते थे। उन्होंने परिदृश्य और मानव आकृतियों से लेकर पक्षियों और जानवरों तक सब कुछ चित्रित किया, परंतु उनके यह चंचल पपीज़ विशेष रूप से लोकप्रिय हुए। एक दूसरे पर लुढ़कते, नाक रगड़ते और खेलते वह ओक्यो की प्रतिभा का एक और पहलू दर्शाते हैं जो स्नेह और हास्य से भरपूर है।
पुनश्च - मारुयामा ओक्यो की कृतियाँ हमारी सबसे अधिक बिकने वाली एनिमल्स इन जैपनीज़ आर्ट 50 पोस्टकार्ड्स सेट में मौजूद हैं। इन्हें DailyArt शॉप में जाकर ज़रूर देखें!
पुनः पुनश्च - ओक्यो ऐसे एकमात्र कलाकार नहीं थे, जिन्हें हमारे चार पैरों वाले दोस्तों से प्रेरणा मिली। कला इतिहास में कुत्तों की सबसे यादगार छवियों को देखिए।