द बॉल यानी वह गेंद फ़ेलिक्स वालोटॉन की सबसे मानने योग्य कृतियों में से एक है। 1890 में पेरिस में यह स्विस कलाकार नबीज़ (युवा कलाकारों का एक संघ जो कला में एक मूल नवीकरण का समर्थन करते थे) से जुड़े । यह चित्र 1899 में इस संघ के अंतिम वर्षों के दौरान बनाया गया था, जिस समय फ़ाउविज़म और घनवाद जैसे आवाँगार्द यानी अग्रगामी चलन जन्म होने वाले थे।
यह कलाकार शहर में स्थित एक पार्क को हवाई दृष्टिकोण से चित्रित करते हैं। नीचे, हमे एक रेतीला मार्ग नज़र आता है, जिसके बराबर टोपी पहने एक बच्ची दौड़ रही है, बगल में छाया से ढका एक हरा मैदान और पेड़ो की घनी शाखाएँ हैं। यह विचित्र परिप्रेक्ष्य इस रचना को वास्तविकता और भ्रम के बीच रख देता है। ऊपर से देखने में, पेड़ों की घनी शाखाएँ, पृथ्वी के ऊपर झूलते हरे बादल जैसे प्रतीत होते हैं। दौड़ती हुई बच्ची की छाया-आकृति टोपी के गहरे पीले रंग और उसके कपड़ो के सफेद रंग से प्रमुख नज़र आती है। इस गर्म दिन की चमकती रोशनी का प्रभाव, रंगों के धब्बों का इस्तेमाल कर क़ैद की गई है।
चित्र का यह सरल रूप दृश्य की रहस्यमय गुण से मेल खाता है, जिसके कारण चित्र को प्रतीकात्मक नज़रों से भी समझा जा सकता है। एक ओर, वालोटॉन जीवन की लय और बेफिक्र खेल कूद में अपनी जागरूकता को व्यक्त करते हैं, जो उन्होंने पेरिस के पार्क और बग़ीचों में हर रोज़ देखी होगी। दूसरी ओर बच्ची का एक गेंद को छोड़ दूसरी छोटी लाल रंग वाली गेंद की ओर दौड़ने का वर्णन एक कैमरा से खींची तस्वीर जैसा लगता है, और साथ ही अस्पष्टता का एक माहौल बनाता है।
यह बेहद सुंदर कृति 15 नवंबर 2026 तक वारसॉ के रॉयल लाज़िएंकी म्यूज़ियम में प्रदर्शित है, और द नबीज़, प्रोफ़ेट्स ऑफ़ ए न्यू आर्ट प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह प्रदर्शनी आधुनिक कला में नबीज़ की मौलिक भूमिका को दर्शाता है। अगर आप वारसॉ में हों तो इसे देखना ना भूलें!
अगर हाल ही में आपने किसी म्यूज़ियम का दौरा किया है और आप अपने विचार, अनुभव या चिंतन को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो हमे बेहद ख़ुशी होगी। हमे बताने में बिल्कुल भी संकोच ना करें!
पुनश्च - वालोटॉन, रहस्यमई परंतु मोहक दृश्य बनाने में माहिर थे। उनके द्वारा चित्रित एक परिवार का यह पहेलीनुमा डिनर सीन ज़रूर देखिए, जिसमे सतह के नीचे सुलगता तनाव वाक़ई महसूस होता है!