हम एक नई दुनिया बना रहे हैं by Paul Nash - 1918 - 71.1 × 91.4 से.मी. हम एक नई दुनिया बना रहे हैं by Paul Nash - 1918 - 71.1 × 91.4 से.मी.

हम एक नई दुनिया बना रहे हैं

कैनवास पर तेल • 71.1 × 91.4 से.मी.

  • Paul Nash - 11 May 1889 - 11 July 1946 Paul Nash

    1918

कल 1918 में प्रथम विश्व युद्ध को समाप्त करने वाले युद्धविराम की सालगिरह थी—विश्व के अधिकांश देशों में यह स्मरण का दिन है, और इस चित्र के देखने का एक उचित अवसर भी। 

इस चित्र का आशावादी शीर्षक, पॉल नैश द्वारा चित्रित प्रथम विश्वयुद्ध के कारण इस क्षतिग्रस्त भूदृश्य के वर्णन के बिल्कुल विपरीत खड़ा होता है, जहाँ गोलियों के निशान, मिट्टी के ढेर और पत्तीविहीन पेड़ दिखाई देते हैं। नैश की पहली प्रमुख कृति और उनकी सबसे मशहूर रचना भी, इसे 20वी सदी में ब्रिटिश चित्रकला के सर्वश्रेष्ठ चित्रों में गिना जाता है, और पिकासो के गुएरनीका  से भी इसकी तुलना की जाति हैं। यह नैश द्वारा चित्रित उनके पहले तेल चित्रों में से एक था। 1918 में कलम और स्याही से बनी उनके चित्र सनराइज, इन्वर्सेस कॉप्स  पर आधारित था, जो बेल्जियम में इप्रेस के करीब इनवर्नेस कॉप्स में पेड़ों के एक छोटे समूह के अवशेषों को दर्शाता है। 

पहले विश्व युद्ध के छिड़ने के कुछ ही समय बाद नैश, आर्टिस्ट्स राइफल्स में भरती हुए। उनका तबादला हैंपशायर रेजिमेंट में हुआ और उन्हें इप्रेस के युद्धक्षेत्र में भेजा गया। प्राकृतिक दुनिया के प्रति उनका एक गहरा लगाव था और युद्ध के कारण प्रकृति की विकृति को देख, वह भयभीत रह गए थे। 1917 में, एक खाई में गिरने की वजह से अपनी कई पसलियाँ तुड़वाने के बाद नैश वापिस इंग्लैंड लौट गए। इसके कुछ समय बाद, पाशेंडेल का युद्ध छिड़ गया, जिसमे 200,000 ब्रिटिश सैनिक या तो मारे गए या फिर घायल हो गए। नैश ने विदेश कार्यालय से संपर्क किया ताकि उन्हें एक आधिकारिक युद्ध कलाकार के रूप में वापस युद्धक्षेत्र में जाने की अनुमति मिले। उन्होंने अपनी पत्नी मार्गरेट को लिखा: "मैं अब कलाकार नहीं रहा... मै अब एक संदेशवाहक हूँ, जो लड़ रहे पुरुषों की बात उन लोगों तक पहुँचाएगा, जो चाहते हैं की यह युद्ध हमेशा चलता रहे..."

पुनश्च - नैश एकमात्र ऐसे कलाकार नहीं थे जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध को इतनी करीबी से महसूस किया हो। मिलिए उन पाँच कलाकारों से जो युद्ध के दौरान सैनिक के रूप में तैनात थे।