फ़रवरी के ख़ास महीने में हम ब्लैक हिस्ट्री मंथ मनाते है—एक ऐसा समय जिसमे हम अश्वेत लोगों और समुदायों के इतिहास, उपलभ्दी और योगदान को याद करते हैं और उसका उत्सव मनाते हैं।
सैमुअल जोसफ ब्राउन जूनियर एक अमरीकी कलाकार, प्रिंटमेकर और शिक्षक थे। उन्होंने अक्सर जलरंग एवं तेल के रंगों से चित्रित पोट्रेट, परिदृश्य और प्रिंट के माध्यम से अफ़्रीकी-अमरीकी जीवन को दर्शाया।
ब्राउन को अंतराष्ट्र्य स्तर पर एक मास्टर वॉटरकलरिस्ट यानी बेहतरीन जलरंग चित्रकार के रूप में पहचान बनाई। इस चित्र में वह चपटे आकारों और मैट सतह के द्वारा, माध्यम को अनपने भीतर की ओर देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं और स्वयं अपनी ही छवि बनाते हैं। अस्पष्ट अभ्यन्तर के गहरे नीले रंगों में स्तिथ, यह दृश्य शांत एवं आत्मविश्लेषी भाव पैदा करता है, साथ ही चित्रकार शीशे में अपनी ही छवि देखता हुआ दोहरे परिप्रेक्ष्य की एक परस्पर क्रिया को दर्शाता है। ब्राउन, अद्भुत परंतु दिलचस्प तरीके से एक ही समय, प्रोफाइल दृश्य एवं तीन-चौथाई दृश्य में दिखाई देते है: वह अपने प्रतिबिंब को परखते नज़र आते हैं, और साथ ही दर्शक की नज़रे उस प्रतिबिंब से मिलती हैं। पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से ललित कला मै मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद, वह अमरीकी सरकार के वर्क-रिलीफ़ फॉर दी आर्ट्स प्रोग्राम में काम करने वाले पहले अफ़्रीकी अमरीकी बने। आगे चलकर उन्होंने फिलाडेल्फिया के वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी काम किया।
पुनश्च - अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों द्वारा बनाए गए कृतियों को आप कितने अच्छे से जानते हैं? हमारे इस प्रश्नोतरी को आज़माके देखें, और शायद कुछ नया भी सीखें: क्या आप अपने अश्वेत अमरीकी कलाकारों को जानते हैं?
Samuel Joseph Brown, Jr