घाटी की पहली नज़र by Carleton Watkins - लगभग 1866 - 41.1 × 52.4 से.मी. घाटी की पहली नज़र by Carleton Watkins - लगभग 1866 - 41.1 × 52.4 से.मी.

घाटी की पहली नज़र

एल्बुमेन सिल्वर प्रिंट • 41.1 × 52.4 से.मी.

  • Carleton Watkins - November 11, 1829 - 1916 Carleton Watkins

    लगभग 1866

कार्लेटन वॉटकिंस अमेरिकी परिदृश्य फोटोग्राफी के महान अग्रदूतों में से एक थे, जिन्हें मुख्य रूप से 19वी सदी में पश्चिमी अमेरिका के बेहतरीन तस्वीरों के लिए जाना जाता है। 1860 के दशक में, उन्होंने कई बार योसेमिटी घाटी की तस्वीरें खींची, जिसके लिए वह भारी-भरकम कैमरे, काँच के नेगेटिव और अन्य उपकरण लेकर ऐसे भूभागों में जाते थे जहाँ उस समय पहुँचना बेहद कठिन था। इस दृश्य की तस्वीर खींचने के लिए वॉटकिंस ने कैमरा को चकरा देने वाली ऊँचाई पर लगाया, जिससे ऐसा एहसास होता है की दर्शक घाटी के ऊपर हवा में निलंबित हो। यह नाटकीय दृष्टिकोण योसेमिटी को पहली बार देखने के विस्मयकारी अनुभव को फिर से जीवंत कर देता है। उस समय यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए इसकी विशालता एवं सुंदरता का वर्णन करना कठिन था; एक पर्यटक ने याद करते हुआ कहा कि वह इस दृश्य की सुंदरता को देख, दंग रह गए थे और यह उन्हें "परमात्मा की महान रचना" जैसा लगा। वॉटकिंस की तस्वीरों ने विस्मय के ठीक इसी भाव को कैद किया, और अमेरिकी वन्यजीव और प्रकृति को स्मारकीय, उदात्त और मनुष्य की अवधारणा के परे दर्शाया। उनके द्वारा खींची योसेमिटी की तस्वीरों ने इस असाधारण भू-दृश्य को कहीं व्यापक जनता से भी परिचित कराया, और यह दर्शाया कि फोटोग्राफी जैसा अपेक्षाकृत नया माध्यम भी वही आश्चर्य-भाव जगा सकता है, जो परंपरागत रूप से भव्य परिदृश्य चित्रकला से जुड़ा रहा है। 

पुनश्च - कुछ दृश्य क्षणभर की नज़र से कहीं अधिक के हकदार होते हैं। हमारे DailyArt 2027 कैलेंडर आपकी रोज़मर्रा जीवन में सुंदर कलाकृति लेकर आते हैं, जो आपको पूरे साल में पल भर के लिए रुक कर देखने के लिए कुछ नया देते हैं। इन्हें DailyArt शॉप पर जाकर ज़रूर देखें।

पुनः पुनश्च - कार्लेटन वॉटकिंस अमेरिकी पश्चिम से मोहित होने वाले एकमात्र कलाकार नहीं थे। जानिए कि चित्रकारो और फोटोग्राफरों ने कैसे इसके लुभावने भू-दृश्य को क़ैद किया।