सूर्यग्रहण by  W. & F. Langenheim - 1854 - 7.2 x 5.9 से.मी. सूर्यग्रहण by  W. & F. Langenheim - 1854 - 7.2 x 5.9 से.मी.

सूर्यग्रहण

देगेरोटाइप • 7.2 x 5.9 से.मी.

  • W. & F. Langenheim - 19th century W. & F. Langenheim

    1854

1841 या 1842 में, पूर्व पत्रकार, भाई विलियम और फ्रेडरिक लांगेनहाइम, ने फिलाडेल्फिया में एक देगेरोटाइप स्टूडियो स्थापित किया जो शीघ्र ही अपनी तकनीकी प्रयोगों के लिए शहर के सबसे प्रसिद्ध दो फोटोग्राफरों में शामिल हो गए। 26 मई 1854 को, उन्होंने अपने कैमरे का रूख आकाश की और मोड़ा और फोटोग्राफी के आविष्कार के बाद उत्तर अमेरिका में घटने वाले पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को क़ैद किया। उन्होंने आठ देगेरोटाइप की शृंखला रची, जिनमे से साथ आज भी सुरक्षित हैं। दिलचस्पी से चंद्रमा सूर्य के बाईं ओर से दाईं ओर भड़ता हुआ दिखाई देता है, जबकि वास्तव में इसका उल्टा होता है। यह इसलिए कि देगेरोटाइप में दर्पण जैसे पार्श्व रूप से उल्टी छवियाँ बनती हैं। 

1850 के दशक में ग्रहण को कैमरे में क़ैद करना एक असाधारण चुनौती थी। इन दोनों भाइयों ने बेहद छोटे कैमरों और प्लेट का प्रयोग किया क्योंकि छोटे प्रारूपों के लिए कम रोशनी की आवश्यकता होती थी—विशेषकर जब चंद्रमा सूर्य की अधिकतर रोशनी को रोक रहा होता है। सुरक्षित तस्वीरों में से तीन बेहद छोटी हैं। मान्यता है कि लापता आठवी तस्वीर सबसे दिलचस्प हो: संभव है की इसे पूर्ण सूर्यग्रहण के ठीक उसी क्षण में लिया गया होगा जब चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह ढक लिया था, जब इतनी कम रोशनी बची थी कि प्लेट पर कुछ भी दर्ज नहीं हो सका। अन्य शब्दों में समझें, तो ग्रहण को उसके सबसे भव्य क्षण में क़ैद करने के उद्देश्य से ली गई तस्वीर शायद पूरी तरह कोरी रह गई थी। 

हमने इस गहरे रंग के देगेरोटाइप को इस कारण चुना क्योंकि ... ब्लैक वीक प्रोमोज़ आ रहे हैं! इसका मतलब कि आप हमारे DailyArt शॉप पर हर एक चीज़ को 25% की छूट के साथ ख़रीद सकते हैं! कैलेंडर, कस्टम प्रिंट, पोस्टकार्ड, मोज़े, किताबें और हमारे डिजिटल कोर्स आपका इंतज़ार कर रहे हैं। साल की हमारी सबसे बड़ी छूट का लाभ अन्य लोगो से पहले उठाएँ! :)