ग्लिन वॉरेन फ़िल्पोट द्वारा बनाया गया ग्वेंडोलिन क्लीवर का यह पोर्ट्रेट चित्र इस बात का प्रमाण है कि उनकी गिनती ब्रिटेन में 20वी सदी के शुरुआती दौर में सबसे पसंदीदा पोर्ट्रेट कलाकारों में क्यों होती थी। नाटकीय इशारों या विस्तृत पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करने की बजाय वह अपना ध्यान बैठनेवाले पर केंद्रित करते हैं, उनकी स्थिरता, उनकी नज़रें, उनके प्रचलित कपड़े, उनकी मुद्रा तथा उनके चेहरे पर प्रकाश के सूक्ष्म प्रभाव पर भी।
फ़िल्पोट अपनी तकनीकी योग्यता के लिए जाने जाते थे, परंतु उनकी असली ख़ासियत जो उन्हें दूसरों से अलग करती थी वह थी व्यक्तित्व के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता। उनके द्वारा चित्रित बाद की कृतियों में एक फीका, लगभग मोनोक्रोम यानी एकरंगी भाव दिखता है, सियामित रंगों का एक ऐसा पैलेट जो बैठनेवाले की मनोवैज्ञानिक तीव्रता को और बढ़ा देता है। इस पोर्ट्रेट में, चित्रकार की दोस्त ग्वेंडोलिन क्लीवर एक गहरी काले रंग की पोशाक पहने नज़र आती हैं, उनकी टोपी एवं उनकी ड्रेस हल्के लेकिन आत्मविश्वासी ब्रश स्ट्रोक्स से बनाए गए हैं। अंधेरे को विरामित करती हुआ सिर्फ़ लिपस्टिक और नेल पॉलिश दिखाई देती है। उनके चेहरे पर एक गंभीर घृणा की झलक नज़र आती है जैसे मानो किसी ने ग्वेंडोलिन के नाम में यू अक्षर की बजाय डबल्यू इस्तेमाल करने की अक्षम्य भूल कर दी हो।
पुनश्च - काम या स्कूल से विराम लेना चाहते हैं? एक आर्ट क्विज कैसा रहेगा? क्या आप अन्य कलाकारों द्वारा चित्रित इन 12 कलाकारों को पहचान सकते हैं?
Glyn Philpot