ब्रोच by Anton Cepka - १९७६, १९७७ - - ब्रोच by Anton Cepka - १९७६, १९७७ - -

ब्रोच

मिश्रित मीडिया • -
  • Anton Cepka - 1936 - December 26, 2022 Anton Cepka १९७६, १९७७

चेक-स्लोवाक / स्लोवाक-चेक प्रदर्शनी, ब्रातिस्लावा स्थित स्लोवाक राष्ट्रीय संग्रहालय एवं प्राग स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय की साझा परियोजना को प्रस्तुत करती है, जिसे मध्य यूरोप में चेकोस्लोवाकिया (१९१८-१९९२) की स्थापना की १००वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में बनाया गया है। यह प्रदर्शनी ९ सितम्बर को समाप्त हो रही है, यदि आप आस पास हैं, तो इसे देखना ना भूलें! :)

अंतोन सेप्का (जन्म १९३६) २०वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में विश्व कला के सबसे महत्वपूर्ण निर्माताओं में से हैं। चेक एवं स्लोवाक कलात्मक गहनों के संस्थापक माने जाने वाले सेप्का, चेक-स्लोवाक समूह Klub konkretistov (कॉन्क्रेटिस्ट्स का क्लब जिसकी स्थापना १९६७ में प्राग में हुई थी) के सदस्य थे, इस समूह के सदस्य ज्यामितीय दृष्टि से रचनात्मक सारग्रहण की पद्धति को ज़्यादा पसंद करते थे। गहनों के अलावा उन्होंने स्वयं को मूर्तिकला के लिए समर्पित किया एवं रचनात्मक-गतिज कृतियाँ डिज़ाइन की जो कि कैबिनेट अथवा विशाल थे, साथ में उन्होंने विभिन्न आतंरिक/बाह्य वास्तुशिल्पीय स्थानों कि लिए चीज़ें बनायीं। १९९० में सेप्का ने गहनों कि लिए ब्रातिस्लावा में एक स्टूडियो स्थापित किया और कई वर्षों तक वे उसके मुखिया भी रहे। उनकी प्रस्तुतियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में कई पुरस्कार जीते। उनकी गहनों की कृतियों में मुख्य रूप से ब्रोच आते हैं; इन गहनों की सामग्री में उन्हें विशेष रूप से चांदी पसंद है।

- मार्टिना वयसकुपोवा