डेविड और बातशेबा by Artemisia Gentileschi - १६२२  डेविड और बातशेबा by Artemisia Gentileschi - १६२२

डेविड और बातशेबा

कैनवास पर तैलिये •
  • Artemisia Gentileschi - July 8, 1593 - c. 1656 Artemisia Gentileschi १६२२

अगले तीन रविवार, इस महीने हम एडवांसिंग वीमेन आर्टिस्ट्स फाउंडेशन के साथ जीर्णोद्धार किये कृतियों की श्रृंख्ला के साथ जारी रखेंगे I ऐतिहासिक महिला कलाकारों को आवाज़ देकर, AWA , फ्लोरेंस की कला का छिपा आधा हिस्सा बचाने और वापस लाने का काम करता है I  उनके लक्ष्य के बारे में यहाँ आप और जान सकते हैं I 

आर्टिमिसिया की डेविड और बातशेबा  ग्रैंड डुकल कलेक्शन का हिस्सा बनी और दस्तावेज दर्शाते हैं कि यह १६२२ में ग्रैंड डुक के टस्कनी के बंगले की शोभा बढ़ा रहा था I एडवांसिंग वीमेन आर्टिस्ट्स द्वारा जीर्णोद्धार के उपरांत, डेविड और बातशेबा नवंबर २७, २००८ को पलाज़्ज़ो पित्ती के पलटिना गैलरी के सहयोग से अनावरित हुई I अ क्रिसमस गिफ्ट टू द सिटी ऑफ़ फ्लोरेंस, नामक छह सप्ताह के प्रदर्शनी में इस चित्र को मेडिसी के मुख्य बुनकर, पिएट्रो फेवरे (१५९४–१६६९) के बनाए टेपेस्ट्री की प्रतिकृति के साथ दिखाया गया I २००९ में इस चित्र को पिसा के पलाज़्ज़ो ब्लू को गैलीलियो और उनके समकालीनों पर हो रही एक प्रदर्शनी के लिए उधार दिया गया I फ़िलहाल यह पित्ती पलाज़्ज़ो के गोदाम में है, मगर हम आशा करते ज्यादा समय के लिए नहीं !

आर्टिमिसिया ने डेविड और बातशेबा के बिब्लिकल कथा के कम से कम छह अलग संस्करण बनाए I यह बाइबिल की कहानी को दर्शाता है जब डेविड अपनी पत्नी ओरियाह को अपने महल के बरामदे से देखते हैं I टॉड गोल्ड की पटकथा, इनविजिबल वीमेन: फॉरगॉटन आर्टिस्ट्स ऑफ़ फ्लोरेंस  से यह छोटा सा विवरण आर्टिमिसिया के सफल फ्लोरेंटाइन कIल के लिए अच्छा अवलोकन है: "१६०० के शुरुआत में आर्टिमिसिया  गेन्टिलेश्चि महिला चित्रकारों में सबसे अधिक वेतनमान पाने वाली चित्रकार थी I वृहद् स्तर के कथा आधारित कृतियों से न केवल उन्होंने पैसे कमाए बल्कि उस वक़्त के जाने माने वैज्ञानिक और राजनेताओं जैसे गैलीलियो और कला  के कद्रदान, मेडिसी वंश के  ग्रैंड ढुके कोसिमो द्वितीय, की मित्रता भी कमाई I"