रेडहेड by Teodor Axentowicz - 1899 रेडहेड by Teodor Axentowicz - 1899

रेडहेड

पस्टेल •

  • Teodor Axentowicz - May 13, 1859 - August 26, 1938 Teodor Axentowicz

    1899

फौन डे सीएक के वर्षों में महिलाओं के चित्रों की लोकप्रियता बढ़ी। मॉडल को पेश करने का तरीका मूड और महिलाओं की स्वतंत्रता पर निर्भर था। उस समय की कला में महिलाओं के कई मॉडल आ गए; लाडली महिला, मातृसत्तात्मक महिला और वामपायर महिला। सुंदर महिलाओं के चित्रकारों में से एक चित्रकार टेओडर अक्सेंतोविच थे, जो मानते थे कि केवल महिलाएं चित्रित करने के लायक थीं। उनके रचनात्मक उत्पादन में सुंदर, अच्छी तरह से तैयार और अमीर महिलाओं के लिए समर्पित सैलून चित्रों का प्रभुत्व है। इन सुंदरियों में से प्रत्येक ने स्टाइलिश आउटफिट, फ़र्स और अनोखे हैट्स के साथ परिष्कृत आभूषण पहने हैं। अक्सेंतोविच की पसंदीदा मॉडल रेडहेड थी, जिसका चेहरा सोसाइटी ऑफ पोलिश आर्टिस्ट्स (श्तुका) की प्रदर्शनियों की घोषणा करने वाले पोस्टर पर दिखाई देता है।

यह खूबसूरत मॉडल कौन थी? वह थी अता (अमा) जाझेवस्का। अता और उनकी बहन नाटा का उल्लेख पोलिश कवि तादेउश बॉय ज़ेलेंस्की द्वारा डोगमतिकली नाम के निबंध में किया गया है, जो एक बहन के फैन पर अंकित एक कविता का उद्धरण करता है: “नाटा प्यारी है, प्यारी है अमा, लेकिन सबसे प्यारी है ममा।" पर इस कविता को क्राकोव में बोला जाता था, "बिचारी अमा, बिचारी नाटा, लेकिन सबसे बिचारे है डैडी।" बॉय ज़ेलेंस्की के अनुसार अक्सेंतोविच ने अमा को आन्ना टेरेसा जाझेवस्का पे आधारित किया था जिसने 1903 में सिसिली के एक अमीर इटालियन एलेसेंड्रो टैस्का (1874-1943) से शादी की, जिन्हें उनके समाजवादी विचारों के कारण "लाल राजकुमार" के रूप में जाना जाता था। वह प्रसिद्ध लेखक जिसेपी टोमासी दी लंपेदुसा, द लैपर्ड के लेखक, के चाचा भी थे। एक रूसी राजकुमार से उसके विवाह के उल्लेख के सिवाय नाटा के जीवन की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं हैं।

हम क्राकोव के राष्ट्रीय संग्रहालय के वजह से आज के चित्र को प्रस्तुत कर पाए हैं। उनको धन्यवाद! :)

कल मिलते हैं!

कला के इतिहास में एक और प्रसिद्ध रेडहेड एलिजाबेथ सिडल था। डांटे गेब्रियल रॉसेटी द्वारा बेटी बीट्रिक्स के रूप में उसके चित्र के बारे में यहां पढ़ें!