रूडॉल्फ़ बाउअर जर्मनी में जन्मे एक चित्रकार थे जो बर्लिन में आवाँ-गार्द यानी कला क्षेत्र में अग्रगामी समूह, देर स्ट्रम में शामिल थे। उनकी कृतियाँ आगे चलकर 20वी सदी के सबसे अहम कला संग्राहकों में से एक, सोलोमॉन आर. गुग्गेनहाईम के गैर आकृतिमूलक (नॉन-ऑब्जेक्टिव) संग्रह का अहम हिस्सा बनी।
आज की यह रचना बाउअर के पथप्रदर्शक कार्यकाल के बाद के दौर की ज्यामितीय अमूर्त कला का, एक बेहतरीन उदाहरण है। इस रचना के दो हिस्से हैं: एक तो चित्र के ऊपरी हिस्से में हरे रंग की पतली सी पट्टी और दूसरी, उसके नीचे एक बड़े आकार का काला क्षेत्र जो विभिन्न ढंग के आकर जैसे— वृत्त, त्रिभुज, चौकोर और विभिन्न रंग जैसे लाल, नारंगी, पीले, नीले, हरे, गुलाबी और बैंगनी के रैखिक तत्वों से जीवंत नज़र आता हैं। पूरी तरह अमूर्त होने के बावजूद यह चित्र संतुलित नज़र आता है। यह चित्र जो पहली नज़र में स्वाभाविक और प्राकृतिक नज़र आता है, वह दरअसल बाउअर की समानता और लय को लेकर परिष्कृत समझ से नियंत्रित है, जिसके चलते चित्र में एक सक्रिय आंतरिक संतुलन महसूस होता है।
यह चित्र असल में सोलोमॉन आर. गुग्गेनहाईम के संग्रह का हिस्सा थी। शुरुआती दौर में अमूर्त कला को लेकर उनकी प्रतिबद्धता दरअसल कलाकार और दूरदर्शी निरीक्षक, हिला रेबे के साथ सहयोग से विकसित हुई। 1920 दशक के अंतिम सालों में, रेबे ने गुग्गेनहाईम को बाउअर एवं अन्य गैर आकृतिमूलक चित्रकार जैसे वासीली कांडिंस्की और रॉबर्ट डेलाउने से परिचित करवाया।
रेबे म्यूजियम ऑफ़ नॉन-ऑब्जेक्टिव पेंटिंग की संस्थापक निदेशक बनी, जो आगे चलकर सोलोमॉन आर. गुग्गेनहाईम म्यूजियम के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने गैर आकृतिमूलक कला को अमेरिकी दर्शकों तक पोहोंचाने में एक अहम भूमिका निभाई। उनके प्रभाव में गुग्गेनहाईम, बाउअर के लिए संरक्षक के रूप में उभरे और अंततः बाउअर की लगभग 300 के आस पास कृतियाँ अपने संग्रह में जोड़ी।
पुनश्च - आप कितने अमूर्त कलाकारों को जानते हैं? उनमे से कितनी महिलाएँ हैं? खुद ही आज़मा के देख लीजिए हमारे क्विज ऑन फीमेल ऐबस्ट्रैक्ट आर्टिस्ट्स में!
पुनः पुनश्च - और हाँ, देर ना करें—DailyArt मासिक कैलेंडर के आखरी कुछ पीस पर 40% छूट पाएँ। 2026 का हर महीना एक नए मास्टरपीस से प्रेरित होके शुरू करें!
Rudolf Bauer