सक्सोनी की एक राजकुमारी by Lucas Cranach the Elder - c. 1517 - 43.4 x 34.3 cm सक्सोनी की एक राजकुमारी by Lucas Cranach the Elder - c. 1517 - 43.4 x 34.3 cm

सक्सोनी की एक राजकुमारी

कैनवास पर तैलिये • 43.4 x 34.3 cm
  • Lucas Cranach the Elder - c. 1472 - October 16, 1553 Lucas Cranach the Elder c. 1517

सैक्सन के राजकुमार को दर्शाता हुआ एक साथी चित्र हमने कल पेश किया था , बाए  स्वाइप करके देखिये ! :)

जैसे जॉन ओलिवर हैंड , एक जाने माने कला इतिहासकार, ने लिखा है : "ये चित्र क्रानाख के सबसे मनोहन एवं आकर्षक छायाचित्र माने जाते हैं। दोनों बच्चों के भाव में चित्रकार ने वो बचपन की उदास मासूमियत और सौम्य गंभीरता को प्रदर्शित किया है। काले पृष्ठभूमि पर, आधी लम्बाई में चित्रित यह दोनों बच्चे शाही रूप से सज्जित हैं। बच्ची की पोशाक सामान रूप से शानदार है।  उसकी पोशाक एक भारी लाल कपडा है, जो वेलवेट या तो मंद साटन है , जिसमे पीले रंग से फूलों की आकृति  बनी हुई है और आस्तीन में चीरा लगा हुआ है और वे फूली हुई हैं।  चोली के ऊपरी हिस्से में क्लॉथ -ऑफ़ -गोल्ड का एक चौड़ा टुकड़ा है, और कंधों के चारो ओर एक अलंकृत सोने की चैन है। एक सोने का हार जिसके किनारे पर मीना से बने कोमल सफ़ेद फूल (गुलबहार ?) सजते हैं, इसकी लालित्य को और उन्नित करता है। "

अब इसमें हम कुछ नहीं जोड़ा जा सकता है।  :) आपसे कल मुलाकात होगी!

P.S. अगर आपको बच्चों की छायाचित्र पसंद आती हैं तो, जोशुआ रेनॉल्ड्स की यह चार सबसे प्यारी चित्र यहाँ देख सकते हैं।