हाईड एंड सीक by James Tissot - १८७७ - ७३.४ x ५३.९ से.मी. हाईड एंड सीक by James Tissot - १८७७ - ७३.४ x ५३.९ से.मी.

हाईड एंड सीक

ऑइल ऑन वुड • ७३.४ x ५३.९ से.मी.
  • James Tissot - October 15, 1836 - August 8, 1902 James Tissot १८७७

१८७४ की शुरुआत में डेगा ने लिखा था, "यहाँ देखो, मेरे प्यारे टिसॉट... तुम्हें सकारात्मकता से बुलेवार्ड [पहली इंप्रेशनिस्ट प्रदर्शनी में]... प्रदर्शन करना चाहिए। अपने देश को याद रखो और अपने दोस्तों के साथ रहो।" १८५० के दशक के अंत में डेगा और टिसॉट अपने छात्र जीवन के दौरान मिले थे। १८७१ में टिसॉट लंदन भाग गए थे ताकि वह कम्यून में की गई गतिविधियों की सजा से बच सकें। इसके बाद भी दोनों करीबी संपर्क में रहे। डेगा ने टिसॉट को प्रभाववादियों के साथ प्रदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि फ्रांसीसी कला के प्रति अपनी निष्ठा को घोषित करने का लाभ, उसके लंदन के दर्शकों के बीच संभावित नुकसान होने से बढ़कर है। इस तरह टिसॉट, फ्रांस और विशेष रूप से डेगा एवं यथार्थवाद से अपने संबंधों की पुष्टि कर सकते थे। लेकिन टिसॉट ने यह निमंत्रण स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने महसूस किया कि उनका रुझान यथार्तवाद की ओर ज़्यादा है। हाईड एंड सीक  में एक भव्य और आधुनिक विक्टोरियन कमरे को दर्शाया गया है, जो असल में टिसॉट का स्टूडियो है। १८७६ में टिसॉट की प्रेमिका कैथलीन न्यूटन ने उनके घर में प्रवेश किया। इसके पश्चात उन्होंने एकांत उपनगरीय घर की गतिविधियों का विशेष रूप से अंतरंग करते हुए, वास्तविक विवरणों पर ध्यान केंद्रित किया। यह एक सुखद दुनिया का चित्रण था जिसमें उस बीमारी की उदासीन जागरूकता थी जिसके कारण १८८२ में उनकी प्रेमिका की मृत्यु हुई।

अनुलेख: क्या आप जानते हैं कि एडगर डेगा के पूर्वज हाईटियन क्रियोल थे? उन्होंने न्यू ऑरलियन्स की यात्रा करते समय अपने क्रियोल परिवार को चित्रित किया था। आप इस विषय के बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।

हमने 2021 के लिए अपने पेपर वॉल और कैलेंडरों की प्रीसेल शुरू की है! अगर आप इन्हें 8 नवम्बर से पहले खरीदते हैं तो आपको 30% की छूट मिलेगी :) हम दुनियाभर में DHL के जरिये शिप करते हैं :) कृपया हमारी दुकान पर जाकर कैलेंडर देखें: shop.dailyartmagazine.com