ऊएनो का कियोमिज़ु हॉल और शीनोबाज़ू तालाब by  Hiroshige - 1856 - 36 x 23.5 से.मी. ऊएनो का कियोमिज़ु हॉल और शीनोबाज़ू तालाब by  Hiroshige - 1856 - 36 x 23.5 से.मी.

ऊएनो का कियोमिज़ु हॉल और शीनोबाज़ू तालाब

वुडब्लॉक प्रिंट • 36 x 23.5 से.मी.

  • Hiroshige - 1797 - October 12, 1858 Hiroshige

    1856

क्या खिलते हुए पेड़ों को दिखाने का यह सही समय है?

जो चित्र हम आज प्रस्तुत कर रहे है, वह यशस्वी एड़ो के सौ मशहूर नज़ारे, शृंखला का हिस्सा है। जो 119 युकियो-ए  प्रिंट से मिलकर बना है और जिसे काफ़ी हद तक जापानी कलाकार हिरोशिगे ने निर्मित किया था, जो स्वयं टोक्यो या अपने एतिहासिक नाम से विदित, एडो से थे। यह प्रिंट पहले 1856 से 1859 तक क्रमानुसार प्रकाशित हुए, जहाँ हिरोशिगे की मृत्यु के बाद हिरोशिगे-II ने उसे संपन्न किया। 

आज के प्रिंट में चित्रित ऊएनो पार्क का कियोमिज़ु हॉल, 1631 में स्थापित हुआ था। यह स्थापना, एडो में एक बौद्धधर्मी मंदिर बनाने की भव्य प्रयास का हिस्सा था और साथ ही उत्तर पूर्वीय दिशा से आध्यात्मिक सुरक्षा प्रदान करने का भी प्रयास था, जिसे पारंपरिक रूप से हानिकारक आत्माओं का स्रोत माना जाता था। यह हॉल अपने सुंदर प्राकृतिक दृश्य और चेरी ब्लॉसम फूलों से घिरे होने के कारण मशहूर था। माना जाता है कि हिरोशिगे के समय में भी यह दृश्य उतना सुंदर नहीं था जितना दिखाया गया है। मंदिर के बरामदे को और भी बड़ा दिखा कर और देवदार के पेड़ को असामान्य रूप से लंबा चित्रित कर उन्होंने दृश्य के स्तर और भव्यता को परिष्कृत किया, जिससे परिदृश्य और भी नाटकीय एवं आदर्श नज़र आने लगा। 

अगर आप इस निर्मल माहौल की एक झलक अपने पास रखना चाहते हैं, तो हमारे जैपनीज़ आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट  में एडो काल के प्रिंट के उत्तम विवरण आपको ज़रूर मिलेंगे—यह संग्रह में जोड़ने और साझा करने के लिए उचित हैं। 

पुनश्च - यहाँ जैपनीज़ चेरी ब्लॉसम कला की सुंदरता को और अच्छे से जानें!