अलेक्जेंड्रिया के सेंट कैथरीन by  Caravaggio - १५९८ - ९९ - १७३ x १३३ से.मी. अलेक्जेंड्रिया के सेंट कैथरीन by  Caravaggio - १५९८ - ९९ - १७३ x १३३ से.मी.

अलेक्जेंड्रिया के सेंट कैथरीन

ऑइल ऑन कॅनवास • १७३ x १३३ से.मी.
  • Caravaggio - 29 September 1571 - 18 July? 1610 Caravaggio १५९८ - ९९

हम इस अद्भुत कैरवाजियो के साथ म्यूजियो नैशनल थिसेन-बोर्नमिज़ा संग्रह के अपने विशेष महीने को जारी रखते हैं जो एक सच्ची बरोक मास्टरपीस है! इसका आनंद लें!

कैरवाजियो के पहले संरक्षक, कार्डिनल फ्रांचेस्को मारिया डेल मोंटे द्वारा इस पेंटिंग को निश्चित रूप से रोम में कमीशन किया गया होगा। आश्चर्यजनक रूप से प्राकृतिक मुद्रा में चित्रित, सेंट कैथरीन के फिगर की पहचान उस समय की जानी-मानी वेश्या फिलाइड मलैंड्रोनी के रूप में की गई है। वह अपनी शहादत की विशेषताओं से घिरे होने के साथ समृद्ध वस्त्र पहनकर दर्शकों की ओर देखती है। इस दृश्य की नाटकीय प्रकाश व्यवस्था किआरॅस्क्यूअरो प्रभाव का निर्माण करती है जो कैरवाजियो की एक विशेषता थी। इस प्रभाव का प्रकाश और आयतन इस कैनवास में स्पष्ट है, जिसका इटली और पूरे यूरोप में काफ़ी असर पड़ा था।

राजकुमारी के कपड़े पहनी हुई सेंट कैथरीन एक तकिए पर घुटने टेकते हुए सीधे दर्शकों को देख रही है। उसके कपड़ों के लिए इस्तेमाल की गई रंग रेंज, जो ब्लूज़ और वायलेट को जोड़ती है, उत्तरी इतालवी चित्रकला का वैशिठ्य हैं। सेंट की पहचान टूटे हुए नुकीले पहिए, तलवार जिससे उसका सिर काटा गया था और शहादत की हथेली आदि पारंपरिक चीज़ों से की जा सकती है। उसकी यातना के उपकरण, उसके शरीर की तिरछी स्थिति, उसकी टकटकी और प्रकाश की किरण के बीच स्थापित तिरछी रेखाओं की परस्पर क्रिया दृश्य रूप में एक अत्यधिक सफल रचना का निर्माण करती है, जिसमें किआरॅस्क्यूअरो निस्संदेह योगदान देता है।

यह देखा जा सकता है कि इस काम में प्रकाश स्रोत दाईं ओर से आ रहा है, जो कि कैरवाजियो के कृतियों में असामान्य है। इस विवरण से यह सुझाव मिलता है कि पेंटिंग को एक विशिष्ट स्थान के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिसमें कलाकार ने अन्य चित्रों की तरह इस रचना को भी अनुकूलित किया।

- मार बोरोबिया

अनुलेख: क्या आप जानते हैं कि कैरवाजियो की मृत्यु कैसे हुई थी? इसका उत्तर आसान नहीं है। जानने के लिए यहाँ देखें।

अनुलेख: २०२१ के लिए हमारे मुद्रित साप्ताहिक और डेस्क डेलीआर्ट कैलेंडर के बारे में मत भूलना, जिसे आप हमारी दुकान से खरीद सकते हैं। हम दुनिया भर में शिप करते हैं। :) उन्हें यहाँ देखें: shop.dailyartmagazine.com