केवल 16 वर्ष के करियर में लिंज़ के रहने वाले कलाकार क्लेमेंस ब्रॉश ने एक हज़ार रेखाचित्र, जलरंग चित्र, प्रिंट एवं पेंटिंग्स बनाए थे। गुस्ताव क्लिम्ट, एगॉन शील, अल्फ्रेड क्यूबीन और ऑस्कर कोकोश्का जैसे कलाकारों के साथ-साथ ब्रॉश भी ऑस्ट्रिया के सबसे बेहतरीन मानचित्रकारों में से एक थे। उनकी विचित्र कृतियाँ शाश्वत एवं अस्तित्वपरक थे, जो नई निष्पक्षता (नोए साखलिशकाइट) और अतियथार्थवाद जैसी कला शैलियों के तत्वों की झलक पहले से ही दिखाने लगे थे।
ब्रॉश का करियर 1913 में शुरू हुआ, जब उन्होंने लिंज़ के कलाकार संगठन MAERZ की सह स्थापना की। परंतु उनका अल्पायु जीवन (उनकी मृत्यु केवल 32 साल की उम्र में हो गई) कष्ट से भरा था: शुरुआती वर्षों में ही उन्हें फेफड़ों की बीमारी से झूझना पड़ा, और उसके बाद पहले विश्व युद्ध में उनकी तैनाती से मिले गहरे मानसिक अज्ञात के कारण उन्हें एक बदली हुई कलात्मक दुनिया का सामना करना पड़ा। नाश के उस युग का अंत, सजावटी और मन को सुकून देने वाली कला का भी अंत प्रतीत होने लगा; विश्व युद्ध अपने पीछे भयानक एवं घृणित प्रभाव छोड़ गया था, और कुछ ही साल पहले कलाकारों को मिले जाने वाले बड़े स्तर के काम अब बीती बात हो चुकी थी। उनके शुरुआती कृत्यों में अंधेरे एवं गहरे विषय, जैसे पहले विश्व युद्ध में हुई सामूहिक हत्याएं और नाश एवं मृत्यु के दृश्य देखने को मिले। एकांत के परिदृश्य, भयावह दृश्य, और त्रासदी संबंधित परिप्रेक्ष्य उनकी कला के केंद्रीय विषय बन गए। उनकी कुछ चुनिंदा रंगीन चित्रों में से एक है ऑब्जर्वेटरी यानी वेघशाला, जो अज्ञात संसार को लेकर उनके गंभीर सम्मोहन को दर्शाता है: विभिन्न आकृतियाँ, तारों से भरे विशाल आकाश में एकदम छोटे दिखते हैं, जो वेघशाला से दूर अंतरिक्ष की असीम गहराइयों की ओर बढ़ रहे हैं।
युद्ध के उन वर्षों ने ब्रॉश की मानसिक स्थिति और उनके काम पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था, और अपने पूरे जीवन उन्होंने इन अनुभवों से जूझते रहे। मॉर्फिन और कोकेन के नशे की लत, और बाद में उसके कठोर इलाज ने उनके आखरी वर्षों को बेहद कठिन बना दिया। 1926 के दिसंबर में उन्होंने दुखद रूप से आत्महत्या कर ली।
पुनश्च - अगर आप क्लिम्ट, शील, और उनके बाद के कलाकारों से प्रभावित हैं, तो हमारे विएना सेसेशन अदिनांकित साप्ताहिक प्लानर पर ज़रूर नज़र डालें। यह किसी भी समय आपके दिन की प्लानिंग करने के लिए एक बेहतरीन तरीका है और साथ ही रोज़मर्रा के जीवन में यह थोड़ी सी असाधारण कलात्मक परंपरा की झलक भी लेके आता है। :)
पुनः पुनश्च - आज का चित्र बिल्कुल एक हॉलीवुड साइंस फिक्शन फ़िल्म का सीन लगता है! मिलिए उस कलाकार से जिसने स्टार वॉर्स की दुनिया को आकार देने में मदद की!
Klemens Brosch