फ्लेमिंग जून by Frederic Leighton - १८९५ - ११९.१ x ११९.१ सेंटीमीटर फ्लेमिंग जून by Frederic Leighton - १८९५ - ११९.१ x ११९.१ सेंटीमीटर

फ्लेमिंग जून

तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • ११९.१ x ११९.१ सेंटीमीटर
  • Frederic Leighton - December 3, 1830 - January 25, 1896 Frederic Leighton १८९५

फ्लेमिंग जून (ज्वलंत जून) मेरी पसंदीदा पेंटिंग्स में से एक है। ऐसा माना जाता है कि चित्रित की गई सुंदर सोती हुई महिला सोई हुई अप्सराओं और जलपरियों की आकृतियों का संकेत देती है, जिनकी यूनानी लोग अक्सर मूर्तिकारी करते थे।

कुछ कला इतिहासकारों के अनुसार, उनकी मुद्रा फ्लोरेंस में मेडिसी टॉम्ब्स में माइकलएंजेलो की प्रसिद्ध मूर्ति नाइट (रात) पर आधारित है, जिसे लेइटन ने पश्चिमी कला की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक माना था।

दिलचस्प बात यह है कि सोती हुई महिला की स्थिति ने लेइटन को काफी परेशान किया। लेइटन ने कई प्रारंभिक स्केच बनाए ताकि उन्हें यह तय करने में सहायता मिले कि वह कैसे लेटेगी; विशेष रूप से उन्हे महिला की दाहिनी बांह के कोण को प्राकृतिक दिखाने में कठिनाई हो रही थी। लेकिन इसका फल उन्हे मिला, यह चित्र लेइटन का  सबसे पहचाने जाने वाला चित्र बन गया है। आश्चर्यजनक रूप से समृद्ध रंगों और प्राकृतिक प्रकाश के उपयोग के साथ संयुक्त मुद्रा, और पिघले हुए सोने की तरह दिखने वाला सुंदर सूर्यास्त इस पेंटिंग को इतना शांत और अद्भुत बनाता है।

हमें आशा है कि आपको DailyArt का नया संस्करण पसंद आएगा! मुझे नहीं पता कि नए ऐप के दूसरे दिन के लिए सोती हुई महिला की पेंटिंग सबसे अच्छी है या नहीं, लेकिन इतने महीनों के काम के बाद हमें ऐसा ही महसूस हो रहा है! :D

यदि आपके पास नए DailyArt के संबंध में कोई प्रतिक्रिया है, तो कृपया हमें लिखें। :)