पोर्ट्रेट ऑफ ए लेडी by गुस्ताव क्लिम्ट - 1916 और 1917 के दरम्यान - 60 x 55 सेमी पोर्ट्रेट ऑफ ए लेडी by गुस्ताव क्लिम्ट - 1916 और 1917 के दरम्यान - 60 x 55 सेमी

पोर्ट्रेट ऑफ ए लेडी

तेल के रंगों से केनवस पर बना चित्र • 60 x 55 सेमी
  • गुस्ताव क्लिम्ट - १४ जुलाई, १८६२ - ६ फरवरी, १९१८ गुस्ताव क्लिम्ट 1916 और 1917 के दरम्यान

महान कलाकार गुस्ताव क्लिम्ट‌‌‌ द्वारा रचित, यह अति सुंदर, भद्रस्त्री का रूपचित्र (पोर्ट्रेट ऑफ ए लेडी) उनकी बाद की प्रावस्था की कृति है। उस समय तक क्लिम्ट ने अपने चमकीले-मुलम्मे जैसी सजावटी शैली को, जो उनके तथाकथित "गोल्डन फेज़" की विशेषता थी, छोड़ दिया था। अब वह कम उत्कृष्ट शैली अपना रहे थे। उनकी बाद की कलाकृतियां कुछ उखड़ी, असंलग्न ब्रश-स्ट्रोक्स से अभिलक्षित हैं। यह उनका अभिव्यक्तिवाद आंदोलन (एक्सप्रेशनिस्म मूवमेंट) से प्रभावित हो कर, अपनी कला में भावात्मक दृष्टिकोण प्रकट करना दर्शाता है।

1996 में, एक्स-रे विश्लेषण द्वारा प्रत्यक्ष हुआ कि पोर्ट्रेट को क्लिम्ट की एक और पेंटिंग के ऊपर पेंट किया गया है। नीचे की पेंटिंग, पोर्ट्रेट ऑफ ए यंग लेडी (टोपी और स्कार्फ पहने) थी, जो 1917 से गुमशुदा समझी जाती थी। मूल चित्र में जिन युवती का रूपचित्र चित्रित था, उनका और क्लिम्ट का आपस में प्रेम संबंध था। लेकिन जब युवती की अचानक मृत्यु हो गई, चित्रकार ने पेंटिंग के ऊपर दूसरा चित्र पेंट कर दिया।

खूबसूरत है, है ना?

पी. एस. क्या आपने डेलीआर्ट शॉप की ग्रैंड सेल के बारे में सुना है? सभी प्रोडक्टस पर -40% तक की छूट है! और यदि आप क्लिम्ट के फैन हैं, तो यह शोभायमान, अदिनांकित (अनडेटेड) प्लैनर ज़रूर देखें, क्योंकि यह गुस्ताव क्लिम्ट‌‌‌ (साथ ही वियेनीज़ सेसेशन कलाकारों) की प्रतिष्ठित कृतियों के प्रिंटस से भरपूर है। साथ ही है उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति, द किस, का प्रीमियम क्वालिटी का प्रिंट। यहां क्लिक करें और बचत का आनंद लें :)

पी.पी.एस. क्या आपको लगता है कि आप क्लिम्ट की पेंटिंगस को उनकी शैली के आधार पर पहचान सकते हैं? एक बार फिर सोचिए? क्लिम्ट के यह चित्र आपको क्षुब्ध कर सकते हैं ! यह उनकी पूर्व समय की कृतियां हैं, इनके बाद वह प्रतिष्ठित, अलंकृत, आर्ट-नूवो शैली में पेंट करने लगे, जिसके लिए वह आज इतने प्रसिद्ध हैं।