एक निजी भोजन कक्ष में by Henri de Toulouse-Lautrec - c. 1899 - 55.1 x 46 से.मी एक निजी भोजन कक्ष में by Henri de Toulouse-Lautrec - c. 1899 - 55.1 x 46 से.मी

एक निजी भोजन कक्ष में

कैनवास पर तेल चित्रकला • 55.1 x 46 से.मी
  • Henri de Toulouse-Lautrec - November 24, 1864 - September 9, 1901 Henri de Toulouse-Lautrec c. 1899

ल रैट मोर्ट (हाँ, इसका मतलब है मरा हुआ चूहा), पेरिस के मोंमार्ट्र इलाके में स्थित एक कैफे/रेस्तरां, ऑंरी ड टूलूज़-लॉट्रेक के बाद के वर्षों के दौरान उनका एक लोकप्रिय अड्डा था। इस कलाकार को पेरिस के बार, नाइटक्लब और उनके नाइटहॉक को चित्रित करना पसंद था। माना जाता है कि यहाँ चित्रित सुंदर पोशाक वाली महिला एक उच्च श्रेणी की वेश्या लुसी जाॅर्डें है। कृत्रिम रोशनी से जगमगाती उनकी हँसी और आँखों में धुंधलापन, उनके सामने रखी शैंपेन के प्रभाव का संकेत देता है। हम उनके एस्कॉर्ट की पहचान नहीं कर सकते क्योंकि चित्र के फ्रेम ने उनके चेहरे को चित्र से काट दिया है। पेंटिंग के अभिव्यंजक ब्रशस्ट्रोक, तीव्र लाल और हरे रंग की आकर्षक कलर स्किम और दीप की रोशनी की अतियथार्थ चमक के साथ मिलकर, मोंमार्ट्र के रात्रि काल के ह्रासोन्मुख आकर्षण को स्पष्ट रूप से उजागर करते हैं।

आप सबका शनिवार मंगलमय हो!

पी.एस. यदि आप कलाकारों के पेरिस जीवन के बारे में कुछ गपशप के भूखे हैं, तो हमारे फ्रेंच प्रभाववाद मेगा ऑनलाइन कोर्स को देखने में संकोच न करें। :)

पी.पी.एस. क्या आप टूलूज़-लॉट्रेक के प्रशंसक हैं? हमारे क्विज़ में इस कलाकार के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करें! लेकिन सावधान रहें, यह परीक्षा आसान नहीं है!