जैसा की आप जानते हैं DailyArt की शुरुआत पोलैंड में हुई थी। हमे आपको पोलैंड के सर्वश्रेष्ठ कला दिखाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। साथ ही अभी पतझड़ का मौसम है, तो क्यों ना कुछ ऐसा देखा जाए जो इस ऋतु से मिलता-जुलता हो। :)
एडवर्ड ओकुन्न, पोलैंड के एक आर्ट नूवो चित्रकार और संगतराश यानी फ़्रीमेसन के सदस्य थे। उन्होंने कई परिदृश्य और पोट्रेट बनाए, कवर डिज़ाइन किए और पत्रिकाएँ चित्रित की। उनकी कृतियों की पहचान नाज़ुक बारीकियों और रंगों की समृद्ध परतों से करी जा सकती है।
अपने जीवन के एक दौर में ओकुन्न जापानी सौंदर्यशास्त्र से प्रभावित हुए थे। इस चित्र में, उन्होंने जापानी वुडकट से प्रेरित, जाली जैसी संरचना "लेटिस" का अपनी कृति में प्रयोग किया है, जिसमे पेड़ों की टहनियों और तनो के जाल से, पीछे का परिदृश्य केवल आंशिक रूप से झलकता है।
पुनश्च - क्या आपको भी ओकुन्न जैसी कलात्मक धरोहरें खोजने में आनंद आता है? हमारे DailyArt 2026 कैलेंडर दुनिया भर से ऐसे कई महान कलाकृतियों से भरे हुए हैं — पोलैंड की कला समेत।अपना कैलेंडर आज ही ऑर्डर करें और हर दिन अपनी दीवार पर सौंदर्य का आनंद लें।
पुनः पुनश्च - इस चित्र में पाए जाने वाले लाल और सुनहरे रंग पतझड़ मौसम की खास पहचान हैं। आइए, इस ऋतु से जुड़ी कुछ बेहतरीन पतझड़ की पेटिंग्स देखें!