आज ब्लैक फ्राइडे है! हमे लगता है कि इस मौके को दर्शाने के लिए हमे एक बेहतरी कलाकृति मिल गई है, ख़ासकर इसलिए भी कि यह हमारे 2027 साप्ताहिक प्लैनर के कवर पर है। ब्लैक फ्राइडे के अवसर पर एक उत्कृष्ट कलाकृति तो बनती है; आप हिल्मा अफ़ क्लिंट के इस चमकदार ज्यामितीय कलाकृति को एक बेहतरीन प्रिंट के रूप में अपने घर ला सकते हैं। ब्लैक फ्राइडे का जश्न 25% छूट के साथ DailyArt शॉप पर बनाइए, परंतु जल्दी कीजिए यह छूट केवल सेल जारी रहने तक ही उपलब्ध है!
DailyArt की सालाना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नए सदस्यों के लिए शुरुआती कीमत पर 40% की छूट के साथ उपलब्ध है, यानी $29.99 की बजाय आपको सिर्फ़ $17.99 देने की आवश्यकता है! iOS पर इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल पर यहाँ टैप करें और इस कोड का इस्तेमाल करें; Android के उपभोक्ता ख़रीदने की सामान्य प्रक्रिया का पालन करें।
यह मत भूलिए कि DailyArt शॉप पर जाकर खरीदारी करना और DailyArt की सब्सक्रिप्शन लेना हमारे काम को आर्थिक रूप से सहयोग देने का एक बहुत बड़ा ज़रिया है!
ऑल्टरपीस, न. 1 हिल्मा अफ़ क्लिंट के शानदार शृंखला पेंटिंग्स फॉर द टेम्पल के आखरी दौर का हिस्सा है, एक परियोजना जिस पर उन्होंने 1906 और 1915 के बीच काम किया था। यह शृंखला 193 कृतियों से बनी है, जहाँ उनकी धारणा थी की यह चित्र बनाने की ज़िम्मेदारी उन्हें आध्यात्मिक शक्तियों से मिली है, जिन्हें वह हाई मास्टर्स कहती थीं। उन्होंने कल्पना की थी की यह सारे चित्र एक मंदिर में प्रदर्शित हैं, जहाँ दर्शक उन चित्रों को देखते हुए आध्यात्मिक यात्रा पर निकलेंगे और धीरे-धीरे समझ के एक उच्च स्तर तक पहुँचेंगे। 1915 में चित्रित किए गए तीन ऑल्टरपीस के साथ उनकी नौ साल लंबी यह योजना पूरी हुई।
ऑल्टरपीस, न. 1, में विभिन्न रंगों का एक त्रिकोण, ऊपर एक जगमगाते सुनहरे वृत्त की ओर बढ़ता दिखाई देता है, जो एक ऐसा दृश्य बनाता है जो एक साथ पिरामिड, प्रकाश की एक किरण, और एक रहस्यमय ब्रह्माण्डीय प्रक्रिया जैसा महसूस होता है। इस चरण तक, अफ़ क्लिंट अपने पुराने चित्रों कि लहराती, प्राकृतिक आकृतियों के बजाय ज़्यादा ज्यामितीय और स्पष्ट रूप से आध्यात्मिक भाषा की ओर मुड़ने लगीं, जो इटली में उनकी यात्राओं के दौरान परखी हुई ब्रह्मविद्या एवं ईसाई कल्पनिक चित्र से प्रभावित थे। इस त्रिकोण और वृत्त को देखने के विभिन्न तरीकें है: यह रचना धरती और आध्यात्मिक संसार, अनेकता और एकता, तथा भौतिक और आत्मिक जगत के बीच के संबंध को दर्शाती है। इसमें पारंपरिक तौर पर धार्मिक कला से संबंधित धातु की परत का प्रयोग, सुनहरे वृत्त को वास्तव में चमक देता है।
पुनश्च - हिल्मा अफ़ क्लिंट की दूरदर्शी सोच से प्रेरित हैं? कला इतिहास को नई दिशा देने वाली अन्य बेहतरीन महिला कलाकारों से मिलिए वूमेन आर्टिस्ट्स वॉल.2 पोस्टकार्ड सेट पर हमारे आर्टिकल में।