स्कीइंग करती मोरा की महिला by Anders Zorn - 1915 - 89 x 60 से.मी. स्कीइंग करती मोरा की महिला by Anders Zorn - 1915 - 89 x 60 से.मी.

स्कीइंग करती मोरा की महिला

कैनवास पर तेल • 89 x 60 से.मी.

  • Anders Zorn - 18 February 1860 - 22 August 1920 Anders Zorn

    1915

1905 में, स्वीडिश चित्रकार एंडर्स ज़ोर्न, मध्य स्वीडन के डलारना प्रांत में स्तिथ अपने बचपन के घर, मोरा में वापस लौट कर आए, एक ऐसी जगह जो ग्रामीण संस्कृति के साथ अपने गहरे रिश्तों के लिए जानी जाति है। एक मामूली अवस्था में पेल-बड़े ज़ोर्न, 19वी सदी के आख़िर तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो चुके थे और लंदन, पेरिस और अमेरिका के अभिजात वर्ग के बीच उठना-बैठना करते थे। उन्होंने तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का चित्र बनाया था और साथ ही कुछ प्रमुख हस्तियों, जैसे एंड्रयू कार्नेज और इजाबेला स्टूआर्ट गार्डनर को भी चित्रित किया था। दुनिया भर में कामियाबी हासिल करने के बाद, मोरा के लोक-संस्कृति और रस्मों ने ज़ोर्न के अतीत के साथ जुड़ाव और निरंतरता को एक नवीकृत भावना से जोड़ा, ख़ासकर पारंपरिक पोशाक में स्थानीय महिलाएँ उनके लिए एक अहम विषय बनीं।

ज़ोर्न दरअसल स्थानीय किसान कि पोशाक को लेकर बेहद सचेत थे, वह वास्तविकता पर ज़ोर देते थे और लोगों को उनके मूल ज़िले के बाहर की पोशाक में चित्रित करना उन्हें हर गिज़ मंज़ूर नहीं था। जैसे-जैसे औद्योगीकरण बढ़ता गया और ग्रामीण आबादी शहरों में बसने लगी, किसान संस्कृति का अंतर्धान उन्हें चिंता में डालने लगा, एक ऐसी चिंता जिसने उनकी कला पर गहरा प्रभाव डाला। 1896 के शुरुआती दौर में ज़ोर्न ने डलारना के स्थानीय रस्मों को पुनर्जीवित करने में एक अहम भूमिका निभाई। उस साल उन्होंने मोर्कारलेबी गाँव के मई-ट्री रिवाज़ का भी पुनः निर्माण किया, जो दरअसल मूर्तिपूजक रस्मों में एक उत्सव है जहाँ, गाँव के लोग फूलों और हरियाली से लिपटे स्तंभ को स्थापित कर, भोर तक उसके चारों ओर नाचते और खुशियाँ मनाते थे।

पुनश्च - क्या आपको भी स्कीइंग करना पसंद है? 19वी सदी में, जब स्कीइंग, स्केटिंग, और स्लेडिंग जैसे शीत-ऋतु खेल यूरोप में लोकप्रिय हुए, तो कई चित्रकार इन गतिविधियों को अपने रचनाओं में शामिल करने लगे। देखिए स्कीइंग इन आर्ट!

पुनः पुनश्च - कला प्रेमियों, ख़ुशी मनाइए क्यूंकि हर DailyArt शॉप गुडीज़ पर 15% की छूट है—लेकिन जल्दी कीजिए, समय निकलता जा रहा है!