पन्ने का पात्र by Dionysio Miseroni - 1641 - 8.5 x 7.2 x 10.9 cm पन्ने का पात्र by Dionysio Miseroni - 1641 - 8.5 x 7.2 x 10.9 cm

पन्ने का पात्र

पन्ना, सोना, तामचिनी • 8.5 x 7.2 x 10.9 cm
  • Dionysio Miseroni - 1607 - 1661 Dionysio Miseroni 1641

आज हमारे पास आपके के लिए कुछ खास है। 17वी सदी में प्राग में पन्ना से बना हुआ एक पात्र। यह पात्र हमें स्पिट्समोस मम्मी इन ए कौफीन एंड ओथर ट्रेजर के प्रदर्शन में दिखाई देगा जो निदेशक वेस एंडरसन और जुमान मलूफ ने क्युरेट किया है विएना के कुंस्ट हिस्टोरिक संग्रहालय के लिए।

पोत को 1641 में हैब्सबर्ग के राजा, सम्राट फर्डिनेंड III द्वारा कमीशन किया गया था। यह कोलंबियाई मूल के एक बड़े पन्ने से बनाया गया था, जो शायद 3,000 से अधिक कैरेट का था, वजन में शायद उस समय दुनिया का सबसे बड़ा पन्ना। यह एक बोतल की आकार का है, और आकार में कुछ हद तक अनियमित दिखाई देता है, क्योंकि विशाल पन्ने के कटर को शायद राजा द्वारा निर्देश दिया गया था कि वह कटौती में नुकसान कम करे। पात्र को एक ढक्कन और पैर भी है, जो शायद पात्र से निकाले हुए पन्ने से ही बने है।

यह पोत अपने रंग के कारण प्रदर्शनी की प्रमुख वस्तुओं में से एक है। एंडरसन और जुमान को तो किसी टुकड़े की उत्पति या दुर्लभता में, या वह वस्तु उसके स्कूल या शैली का सबसे अच्छा उदाहरण है कि नहीं इसमें दिलचस्पी थी। बल्कि, उन्होंने लगभग 450 वस्तुओं को रंग, सामग्री और आकार के आधार पर वर्गीकृत किया, जो कि निर्देशक के सिनेमा में भी दिख सकता है।


P.S. यहां आप इस उत्कृष्ट प्रदर्शनी के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।