मारियान एलिस रोवन का जन्म मेलबर्न में एक चारागाही परिवार में हुआ था; उनके पिता एक चरवाहा थे और उनके नाना, जॉन कॉटन, अंग्रेजी पक्षियों पर आधारित दो किताबों के लेखक एवं चित्रक थे। रोवन की पढ़ाई लिखाई मेलबर्न में स्थित एक कन्या विद्यालय में हुई और कला से संबंधित उनका कोई भी औपचारिक प्रशिक्षण नहीं हुआ। 1873 में उन्होंने ब्रिटिश सेना अधिकारी फ्रेडरिक रोवन से विवाह किया। मेलबर्न लौटने से पहले उन्होंने न्यू जीलैंड में चार साल साथ बिताए, और वापिस आकर फ्रेडरिक ने व्यापार में प्रवेश लिया। 1892 में केवल 48 साल की आयु में उनकी मृत्यु हो गई और यह घटना मारियान के जीवन का एक अहम मोड़ बन गया।
रोवन की कलात्मक यात्रा बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। युवा आयु में ही उन्होंने जंगली फूल, पक्षियाँ, कीड़े और तितलियों के चित्र बनाने शुरू कर दिए थे और यही विषय आगे चलकर उनकी कृतियों के केंद्र बने। वनस्पतिशास्त्र में उनकी रुचि को बढ़ावा दिया, प्रतिष्ठित वनस्पति-विज्ञानिक और उनके पिता के मित्र फ़र्डिनांड वॉन म्यूलर ने। 1879 के बाद उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हिस्सा लिए और उन्हें खूब सरहाना मिली जिसमे: दस स्वर्ण पदक, पंद्रह रजत पदक और चार कांस्य पदक शामिल थे। उनकी कई उपलब्धियों में से एक मेलबर्न में 1888 की सेंटेनियल इंटरनेशनल एक्ज़िबिशन में मिले सर्वोच्चय सम्मान का पुरस्कार भी शामिल है।
एक सक्रिय मुसाफ़िर होने के नाते, रोवन ने ऑस्ट्रेलिया भर में सफ़र किया, जिसमे उन्होंने खास तौर पर क्वीन्सलैंड के छह दौरे किए। अपने पति की मृत्यु के बाद उन्होंने बहुत समय विदेश में बिताया। इंग्लैंड में, महारानी विक्टोरिया ने उनकी तीन कृतियों को स्वीकार किया और अमेरिका में उन्होंने एलिस लाउंसबैरी की तीन वानस्पतिक किताबों के लिए चित्र बनाए। 1916 और 1918 के बीच वह दो बार पापुआ न्यू गिनी भी गईं, जहाँ स्थानीय लोगों के सहारे उन्होंने स्वर्ग पक्षी की 25 विभिन्न प्रजातियों को ढूँडा और उन्हें जीवित रूप से चित्रित किया—यह उनके जीवन की सबसे खास उपलभ्दियों में से एक है।
पुनश्च - वानस्पतिक कला की खूबसूरती को अपने घर ले आएँ! हमारा फ्लॉवर्स इन आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट कई शानदार फूलों की कलाकृतियों से भरा हुआ है जो संग्रह करने, साझा करने और प्रदर्शन के लिए एकदम उचित है। फूलों के इस शानदार त्योहार में शामिल होने का मौक़ा ना चूकें। :)
पुनः पुनश्च - कई महिला कलाकारों ने वानस्पतिक चित्र कला में अपना नाम बनाया। मारिया सिबाइला मेरियन के बारे में जानें—एक ऐसी कलाकार जिन्होंने हमेशा के लिए विज्ञान की दुनिया को बदल कर रख दिया!
Ellis Rowan