खुले में एक व्यक्ति का अध्ययन:  दाईं ओर मुड़ि वुमैन विथ ए पैरासॉल  by Claude Monet - 1886 - 130.5 x 89.3 से.मी. खुले में एक व्यक्ति का अध्ययन:  दाईं ओर मुड़ि वुमैन विथ ए पैरासॉल  by Claude Monet - 1886 - 130.5 x 89.3 से.मी.

खुले में एक व्यक्ति का अध्ययन: दाईं ओर मुड़ि वुमैन विथ ए पैरासॉल 

कैनवास पर तेल • 130.5 x 89.3 से.मी.

  • Claude Monet - 14 November 1840 - 5 December 1926 Claude Monet

    1886

1879 में अपनी पत्नी कैमिला की मृत्यु के बाद, 1886 क्लॉड मोने ने मानव आकृति चित्रित करना दोबारा शुरू किया और अपनी पुरानी रचना की ओर रूख किया। इस कैनवास में वह अपनी पूर्व रचना वुमैन विथ ए पैरासॉल  यानी छाता लिए महिला की तरफ़ जाते हैं, और वही निम्न दृष्टिकोण एवं बैकलाइटिंग को अपनाया। पहली नज़र में जो दृश्य एक उच्च-मध्यमवर्गीय अवकाश का लगता है, जब पुरानी रचना के संन्दर्भ में देखी जाए तो यादों का अवलोकन बन जाता है। ऐसा लगता है मानो नई पीढ़ी की आकृतियों ने पुरानी पीढ़ी की जगह ले ली हो। कैमिला की छवि, मोने अपनी सौतेली पुत्री सुज़्ज़ेन के ऊपर यत्न करते नज़र आते है, और उन्हें वैसी ही विशेषताएँ एवं तुलनीय, आत्मविश्लेषी उपस्थिति देते हैं।

जिस मुद्रा में एक बार कैमिला थीं, सुज़्ज़ेन को उसी मुद्रा में रखकर, मोने ना सिर्फ़ एक रूपांकन दर्शाते हैं बल्कि अपने अतीत को फिरसे छूतें हैं। परंतु पुरानी रचना के विपरीत, जहाँ कैमिला की नज़रे दर्शक से मिलती हैं, इसमें सुज़्ज़ेन का चेहरा एक नीले परछाई में घुल जाता है, और उन्हें मानो एक रहस्यमई छवी प्रदान करता है। माना जाता है की सुज़्ज़ेन के कपड़ो पर दिखने वाला लाल रंग, कैमिला के उस रोग की ओर इशारा है जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई। ऐसे जीवन और दृश्य संबंधित अनुकृतियां के ज़रिए, यह चित्र यादों और नुकसान को लेकर मोने के व्यस्तता को दर्शाता है।  

पुनश्च - मोने और इस मास्टरपीस के पीछे की कहानी जानना चाहते हैं? हमारे फ्रेंच इंप्रेशनिज़्म मेगा ऑनलाइन कोर्स  में उनके जीवन और उनकी कला को और गहराई से जानें, और उन तकनीक, रूपांकन और भावनाओं को समझें जिन्होंने प्रभाववाद को आकर दिया। 

पुनः पुनश्च - क्लॉड मोने अक्सर अपने घर के सदस्यों को अपने चित्रों में समावेश करते थे, लेकिन उनकी संतानों में से सिर्फ़ संतान ने ब्रश उठाया। मोने की सौतेली पुत्री, ब्लांश होशेदे-मोने की कला को देखें!