माचिस की डिब्बी के साथ स्थिर जीवन चित्र by María Blanchard - 1918 - 74 x 50 से.मी. माचिस की डिब्बी के साथ स्थिर जीवन चित्र by María Blanchard - 1918 - 74 x 50 से.मी.

माचिस की डिब्बी के साथ स्थिर जीवन चित्र

कैनवास पर तेल, रेत और काँच • 74 x 50 से.मी.

  • María Blanchard - 6 March 1881 - 5 April 1932 María Blanchard

    1918

यह दृश्य ऐसा लगता है जैसे सीधा हेमिंग्वे की किताब से आया हुआ हो। पूर्ण रूप से सजा हुआ मेज़ पेरिस के किसी कैफ़े की याद दिलाता है, जहाँ काँच के गिलास, सोडा की बोतल, बेनेडिक्टिन मदिरा की बोतल और चित्र के शीर्षक में लिखित माचिस की डिब्बी दिखाई देती है। इस कृति में, मरिया ब्लॉनशार्ड गहरे रंग का मिश्रण रंगों की मोटी परत के साथ करती हैं, और एक जीवंत घनवाद रचना बनाती हैं। सतह विचित्र और अनोखे तत्वों से बनी नज़र आती है—काँच के मनके और गाढ़ी एवं बारीक रेत, जो इस छवि में एक स्पर्शीय जटिलता ले आती है। 

ब्लॉनशार्ड, घनवाद की सबसे विशेष आवाज़ों में से एक थीं। उन्होंने इस चलन की ज्यामितीय भाषा को इस प्रकार अपनाया कि उनकी कृतियाँ, संरचित लगने के साथ भावव्यंजक भी लगने लगीं। मुख्यतः पेरिस में काम करते समय, उन्होंने अपनी शैली विकसित की जिसमे तीव्र रंगों में विषमता, शिल्पकृति, और एक ऐसी संवेदनशीलता मौजूद थी जिसने उन्हें अपने समकालीन कलाकारों से अलग दिखाया। उनके जीवनकाल में, वह अन्य घनवाद कलाकारों द्वारा सम्मानित भी हुई, और उन्होंने हुआन ग्रिस और डिएगो रिवेरा जैसे कलाकारों के साथ स्टूडियो भी साझा किया। रिवेरा के अनुसार, पाब्लो पिकासो के बाद ब्लॉनशार्ड एक ऐसी कलाकार थी जिन्होंने घनवाद की सबसे बेहतरीन रचनाओं को अंजाम दिया। 

पुनश्च - घनवाद चलन को और करीबी से देखें हमारे क्यूबिज्म 101 : पिकासो, ब्रेक एंड द अदरज़  में। मरिया ब्लॉनशार्ड सहित अन्य अहम कलाकारों की रचनाओं को देखिए और रूप, रंग एवं परिप्रेक्ष्य की इस क्रांतिकारी दृष्टिकोण के प्रति एक गहरी सरहाना प्राप्त करिए। 

पुनः पुनश्च - हमारे क्यूबिस्ट क्विज में हिस्सा लें और अपनी जानकारी को आज़माएँ!