झरना by Henri Rousseau - १९१० - ११६.२ x १५०.२ से. मी.  झरना by Henri Rousseau - १९१० - ११६.२ x १५०.२ से. मी.

झरना

किरमिच पर तैलचित्र • ११६.२ x १५०.२ से. मी.
  • Henri Rousseau - May 21, 1844 - September 2, 1910 Henri Rousseau १९१०

ओँरि रूसो एक आत्म-शिक्षित कलाकार थे जो पैरिस के उपांत में एक सीमा-शुल्क अभिकर्ता के पद पर काम करते थे। उनके विशिष्ट चित्रों ने - विशेषकर जो जंगलों पर आधारित थे - कला की दुनिया को अपने घने वनस्पति और पशु जीवन के विस्तृत और सटीक निरूपण से मोह लिया। दिलचस्प बात तो यह है कि रूसो कभी फ़्रांस से बाहर नहीं गए। उनके काल्पनिक दृश्य पैरिस के चिड़ियाघर और वनस्पति उद्यानों के दर्शन और पोस्टकार्ड, तस्वीरों और सचित्र पत्रिकाओं के चित्रों से उभरे थे। 

रूसो ने झरना अपनी जिंदगी के आखरी साल में रचा और यह संभवतः अधूरा है - बायीं अग्रभूमि के पेड़ की डाली की कुछ पत्तियोँ पर कलाकार की विशिष्ट रंगों की अतिछादित परतें नहीं हैं।

आपका रविवार मज़ेदार हो!

उपलेख - ओँरि रूसो के शानदार जंगलों की सैर करें!