बगीचे में महिलाएँ by Pierre-Auguste Renoir - 1891 - 55 x 65.5 से.मी. बगीचे में महिलाएँ by Pierre-Auguste Renoir - 1891 - 55 x 65.5 से.मी.

बगीचे में महिलाएँ

कैनवास पर तेल • 55 x 65.5 से.मी.

  • Pierre-Auguste Renoir - February 25, 1841 - December 3, 1919 Pierre-Auguste Renoir

    1891

वीमेन इन अ गार्डन  यानी बगीचे में महिलाएँ, प्रभाववादी मास्टर पिएर-अगस्त रेनुआ द्वारा चित्रित एक परिदृश्य है। यह रचना दो महिलाओं को बगीचे में टहलते हुए दिखाती है, कोमल प्रतीत होते उनके शरीर के आकार, आस पास के प्रकाश एवं वनस्पति को मानो सोख लेते हैं। चित्र के अग्रभाग में रंग बिरंगे जीवंत फूल जो त्वरित स्पर्श से बनाए गए हैं, सूर्य-प्रकाशित मार्ग पर एक बैंगनी रंग की परछाई डालती हैं जो दर्शक की नज़रों को उन दूर स्थित आकृत्यों की ओर ले जाति है। फूल और एक सफेद छाता अपने हाथों में लिए एक महिला, पेड़ों के बीच से निकलती धूप में खड़ी है, साथ ही दूसरी महिला छाए की सूक्ष्मता से उभरती दिखाई देती है। 

अन्य कृतियों में प्रचलित हस्तियों पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए, रेनुआ इस चित्र में प्राकृतिक समायोजन पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। फूल की क्यारी एवं पेड़ों और सूरज की किरणों से भरा वह पार्क, जीवंत ब्रशस्ट्रोक और प्रभाववाद की विशेषता वाली रंग-पट्टिका से बना है। यह चित्र पेरिस में सेन नदी के बराबर उपनगर में बनाया गया था, जहाँ क्लॉड माने जैसे चित्रकार भी काम करते थे। 

पुनश्च - प्रकृति का ऐसा कवियात्मक वर्णन क्लॉड माने द्वारा चित्रित वॉटर लिलीज़ एंड जैपनीज़ ब्रिज  में भी देखने को मिलता है, जहाँ प्रकाश, जल और बगीचे की जगहों को मिलाकर, एक शांत और तल्लीन करने वाले माहौल को बनाया गया है। आप इसे एक बेहतरीन प्रिंट में अभी ऑर्डर कर सकते हैं।  :)

पुनः पुनश्च - रेनुआ की कृतियाँ, प्रभाववाद के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक हैं, परंतु उनका जीवन भी कम दिलचस्प नहीं था। पिएर-अगस्त रेनुआ की कथा को गहराई से जानिए!