थॉमस कोल एक आंग्ल-अमेरिकी कलाकार थे जिन्होंने हडसन रिवर स्कूल आर्ट मूवमेंट को स्थापित किया था। आज हम उनकी प्रसिद्ध चार-भाग वाली श्रृंखला का एक हिस्सा प्रस्तुत कर रहे हैं, द वॉयेज ऑफ़ लाइफ , जिसमे एक रूपकात्मक यात्री को "रिवर ऑफ़ लाइफ" यानी जीवन की नदी के साथ सफ़र करते हुए दिखाया गया है। इस सीन में यह यात्री, यौवन अवस्था में आत्मविश्वास से, आकाश में दूर स्तिथ एक महल की और अपनी नौका मोड़ते हुए चित्रित है। जो अभिलाषा, सपनों और गौरव के वादे की एक छवि है। आने वाले संकटों से अचेत, वह आगे की और बढ़ता चलता है, साथ ही नदी अशांत होती नज़र आती है, जो जीवन के बाद के चरणों में आने वाले परीक्षाओं का पूर्वाभास देती हैं।
पूरी श्रृंखला में कोल, बचपन की मासूमियत से लेकर युवा महत्वाकांक्षा, और व्यसकता के संघर्ष से अंतिम मोचन तक के पथ को चित्रित करते हैं। उनके बयान में ईसाई धर्म के, पतन और मुक्ति के विचारों की झलक दिखती है, जो इस बात का सुझाव देती है की जीवन को अनिश्चितताओं के बीच, विश्वास ही एकमात्र सच्चा मार्गदर्शक है। साथ ही, यह यात्री उस समय के युवा अमेरिका का चिह्न भी समझा जा सकता है—एक ऐसा देश जो ख़ुद विश्वास एवं आकांक्षा से भरा था, लेकिन फिर भी जिसे तेज़ी से विस्तार और औद्योगिक बदलाव से आने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।
अगर आप ऐसे परिदृश्य की ओर आकर्षित होते हैं, जो सफ़र, भावना, और बदलाव की गहरी कहानियों को दर्शाते हैं, तो हमारे लैंडस्केप 50 पोस्टकार्ड सेट को ज़रूर देखिए। यह कला इतिहास के विभिन्न भागों से चुना हुआ संग्रह है।
पुनश्च - अपने कार्यकाल के दौरान कोल ने कई रूमानी परिदृश्य बनाए। थॉमस कोल के इस मास्टरपीस को देखिए।