बेल्ल-इल, गुलफार by Jean Francis Auburtin - 1895 - 51 x 67.5 से.मी. बेल्ल-इल, गुलफार by Jean Francis Auburtin - 1895 - 51 x 67.5 से.मी.

बेल्ल-इल, गुलफार

कार्डबोर्ड पर गौश • 51 x 67.5 से.मी.

  • Jean Francis Auburtin - December 2, 1866 - May 22, 1930 Jean Francis Auburtin

    1895

1886 में क्लॉड मोने द्वारा बेल्ल-इल की यात्रा के बाद, इस द्वीप ने अन्य कई कलाकारों को अपनी मनमोहक तटरेखा और बदलते प्रकाश को क़ैद करने के लिए आकर्षित किया। इन्ही कलाकारों में शामिल थे हेनरी मोरे, हेनरी मतिस्से, रोडरिक ओ' कॉनर, और जीन फ्रांसिस ऑबरतीं। ऑबरतीं पहली बार इस द्वीप पर 1894 में आएँ और उसी के अगले साल वह यहाँ फिरसे एक लंबी अवधि के लिए लौटे। 

इस दौर के उनके चित्रों में अनेक प्रभावों का मिश्रण झलकता है। प्रभाववाद में निहित, प्रकाश एवं भाव पर ध्यान देने के साथ-साथ, ऑबरतीं की शैली में प्रतीकवाद के सरल आकार और कवियात्मक भाव भी दिखाई देता है। उनके समुद्री चित्रों में खास कर जपोनिज्म का प्रभाव भी नज़र आता है जहाँ सपाट रचनाएँ और सजावटी लए जापानी प्रिंट के सौंदर्य की याद दिलाती है। 

ऑबरतीं के तटीय दृश्य हमारे सी, शिप्स एंड बीचेस 50 पोस्टकार्ड सेट  में चुनें गए कृतियों की झलक दिखाते हैं। जो प्रकाश, चलन और भाव द्वारा प्रभावित समुद्री कलाकृतियों का एक चयनित संग्रह है। 

पुनश्च - क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इन प्रसिद्ध समुद्री चित्रों को किस कलाकार ने बनाया है? हमारे क्विज: हू पेंटेड दिस सीसकेप?  में भाग लें और परीक्षण करें!