नीला आकाश by Emily Carr - 1936 - 93.5 x 65 से.मी. नीला आकाश by Emily Carr - 1936 - 93.5 x 65 से.मी.

नीला आकाश

कैनवास पर तेल • 93.5 x 65 से.मी.

  • Emily Carr - December 13, 1871 - March 2, 1945 Emily Carr

    1936

1867 में आज ही के दिन, ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका एक्ट (जो आज कॉन्स्टिट्यूशन एक्ट के नाम से जाना जाता है) ने कनाडा की स्थापना की। समय आ गया है कनाडा के सबसे प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक को पेश करने का! :)

क्या आपने एमिली कार का नाम सुना है? वह एक कैनेडियन कलाकार थीं जो ब्रिटिश कोलंबिया और फर्स्ट नेशंस की स्मारकीय कला, गाँव और परिदृश्य से प्रेरित थीं। वह एक प्रभावशाली लेखिका और साथ ही अपने आस पास के जीवन का वर्णन करती इतिहासकार भी थीं। अक्सर ग्रुप ऑफ़ सेवेन से जुड़ी रहने वाली, वह कनाडाई आधुनिक कला के एक केंद्रीय व्यक्ति के रूप में उभरीं। अपने परिपक्व कलात्मक दौर में वह बार-बार दो मुख्य विषयों की ओर लौटती रहीं: फर्स्ट नेशंस की सांस्कृतिक विरासत—विशेष रूप से घने जंगलों या परित्यक्त गाँव में खड़े टोटेम पोल—और दूसरा स्वयं प्रकृति की विशाल एवं गतिशील उपस्थिति। 

समय के चलते यह विषय एक दूसरे से अवियोज्य हो गए। कार ने उन्हें एक साझा दृश्य भाषा में बदल दिया। ऊँचे पेड़, अपक्षयित टोटेम, और फैला हुआ आकाश मिलकर लय और गति से प्रेरित रचनाओं में विलीन हो जाते हैं। 

यह कृति हमारे लैंडस्केप 50 पोस्टकार्ड सेट  में शामिल है, जिसमे कला इतिहास के विभिन्न युगों के अन्य भावनात्मक परिदृश्य शामिल हैं।  

पुनश्च - आइए परिदृश्य कला की दुनिया का आनद उठाएँ, क्योंकि कनाडा दुनिया के सबसे सुंदर प्राकृतिक दृश्यों वाले देशों में से एक है! अगर आप एमिली कार के बारे में और जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेखों को ज़रूर देखिए।