विन्सेंट वैन गो, इस विश्व के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक कैसे बनें? वैन गो म्यूजियम में, विन्सेंट्स पाथ टू फेम, नामक प्रदर्शनी इस बात को दर्शाती है कि उनके लिए सफलता सहज नहीं थी। विश्व भर में उनकी प्रतिष्ठा के पीछे छुपी है एक बेहद निजी पारिवारिक कहानी जो दृढ़ता, बिश्वास, और उनकी विरासत को आकार देने वाली सावधानी को दर्शाती है। आज (और इस महीने के हर रविवार को), हम इस प्रदर्शनी से एक नई कृति प्रस्तुत करेंगे, इसका आनंद लीजिए!
ऑस्ट्रेलियाई चित्रकार, जॉन पीटर रसल की विन्सेंट वैन गो से मित्रता पेरिस में हुई। 1886 में उन्होंने वैन गो का एक यथार्थवाद एवं शास्त्रीय शैली में पोर्ट्रेट बनाया। मूल रूप से यह चित्र इतने गहरे रंगों वाला नहीं था। शोघ द्वारा पता लगा है कि वैन गो के सिर के ऊपर, लाल रंग से लिखे गए शब्द हैं: "विन्सेंट, इन फ्रेंडशिप" यानी मित्रता में, विन्सेंट। आर्चीबाल्ड स्टैंडिश हार्ट्रिक, उनके समकालीन चित्रकार एवं मित्र, के अनुसार यह वैन गो का सबसे सटीक चित्रण था। यह वैन गो द्वारा बनाए सेल्फ-पोर्ट्रेट चित्रों से भी अधिक जीवंत प्रतीत होता है। वैन गो को इस चित्र से बहुत लगाव था। कई सालों बाद, सेंट-रेमी के मनोचिकित्सा संस्थान से, उन्होंने थियो को एक चिट्टी में लिखा:" मेरे इस पोर्ट्रेट की अच्छी देखभाल करना, जिससे मुझे बेहद लगाव है।"
पुनश्च - कला इतिहास में कुछ ही चुनिंदा कलाकार, वैन गो जैसे तुरंत पहचानने योग्य होंगे, खासकर उनके अद्भुत सेल्फ-पोर्ट्रेट के कारण।
पुनः पुनश्च - अगर आप वास्तव में वैन गो के सच्चे प्रशंसक हैं, तो DailyArt शॉप में उनसे प्रभावित उत्पादनों को ज़रूर देखें! शायद आपको उनके बारे में और जानने की दिलचस्पी होगी? तो हमारा पोस्ट-इंप्रेशनिज़्म 101 ऑनलाइन कोर्स ज़रूर देखें।