इरोस by Hilma af Klint - 1907 - 58 × 78 से.मी. इरोस by Hilma af Klint - 1907 - 58 × 78 से.मी.

इरोस

कैनवास पर तेल • 58 × 78 से.मी.

  • Hilma af Klint - October 26, 1862 - October 21, 1944 Hilma af Klint

    1907

आज हिल्मा अफ़ क्लिंट का जन्मदिन है, इसलिए हम इस आग्रणी स्वीडिश कलाकार का जश्न मनाते हुए उनकी इरोस  शृंखला के अद्भुत अमूर्त चित्रों में से एक पेश कर रहे हैं। क्या आपने इसके बारे में पहले कभी सुना है?

पेंटिंग्स फॉर द टेम्पल,  हिल्मा अफ़ क्लिंट के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना थी: 1906 और 1915 के बीच उन्होंने लगभग 200 कृतियों की एक विशाल शृंखला बनाई। उनकी धारणा थी की यह चित्र बनाने की ज़िम्मेदारी उन्हें आध्यात्मिक शक्तियों से मिली थी जिन्हें वह ''हाई मास्टर्स" कहती थीं, और साथ ही उनका मानना था की यह चित्र आध्यात्मिक ज्ञान को समर्पित एक मंदिर में प्रदर्शित की जाएगी। यह शृंखला मानव एवं ब्रह्मांडीय विकास की खोज करती है, विशेष रूप से इस विचार की, कि दिखाई देने वाली दुनिया विरोधी शक्तियों में विभाजित है—आत्मा और द्रव्य, पुरुष और स्त्री, प्रकाश और अंधकार—जो अंततः एकता की और बढ़ने का प्रयास करती हैं। अफ़ क्लिंट ने स्वयं ख़ुद की एक दृश्य भाषा विकसित करी ताकि वह ज्यामितीय आकार, सर्पिल रेखाएँ, फूल, अक्षर, शब्दों और सोच-समझकर चुने रंगों को शामिल कर इन अदृश्य रिश्तों को व्यक्त कर सकीं।

1907 में चित्रित इरोस  शृंखला, पेंटिंग्स फॉर द टेम्पल  के भीतर दूसरा समूह बनाती है। इसका शीर्षक प्रेम, उर्वरता और इच्छा के ग्रीक भगवान से प्रेरित है, परंतु अफ़ क्लिंट की रुचि प्रेम के केवल रूमानी आकर्षक में नहीं बल्कि विपरीत चीज़ों को करीब लाने वाली एक शक्ति के तौर पर थी। इस पूरी शृंखला में पीला रंग पुरुष सिद्धांत का और नीला रंग महिला सिद्धांत का प्रतिनिधित्व करता है, जहाँ उनका अंतर्संबंध संतुलन और एकता की ओर बढ़ने का संकेत देता है। कोमल गुलाबी रंग, हल्की रेखाएँ, अंडाकार आकृतियाँ, फूल और अन्य जैविक रूप टेम्पल  शृंखला के अन्य समूह के चित्रों की तुलना में इन चित्रों को एक कोमल एवं आनंदमय एहसास देती हैं। क्लिंट के निजी प्रतीकात्मक शब्दावली में अक्षर और शब्द के साथ अन्य अमूर्त आकार भी शामिल हैं। उन्होंने स्वयं ही इरोस को रंगों के मिश्रण के रूप में वर्णित किया और इसे प्रेम के माध्यम से मिलने वाली समझ से जोड़ा। 

पुनश्च - हमे हिल्मा अफ़ क्लिंट बेहद पसंद है। DailyArt शॉप में आपको हमारा 2027 प्लानर (जिसमे उनकी कृति कवर पर मौजूद है) और साथी ही संग्रहालय-स्तर की गुणवत्ता वाले आर्ट प्रिंट भी मिलेंगे। :)

पुनः पुनश्च - हिल्मा अफ़ क्लिंट की दूरदर्शी दुनिया के बारे में जानने को बहुत कुछ है। इस कलाकार के बारे में और जानिए जिन्होंने अमूर्त कला के लोकप्रिय होने से बहुत पहले ऐसे क्रांतिकारी प्रयोग शुरू कर दिए थे।