फिफ्थ एवेन्यू, न्यू यॉर्क by Joaquín Sorolla - 1911 - 63 x 41 से.मी. फिफ्थ एवेन्यू, न्यू यॉर्क by Joaquín Sorolla - 1911 - 63 x 41 से.मी.

फिफ्थ एवेन्यू, न्यू यॉर्क

कैनवास पर तेल • 63 x 41 से.मी.

  • Joaquín Sorolla - February 27, 1863 - August 10, 1923 Joaquín Sorolla

    1911

यह कृति, शैली और विषय दोनों के मामले में पूर्णतया आधुनिकता में डूबी हुई है, जो एक "शहरी सोरोया" को दर्शाता है जो उनके आम तौर पर बड़े आकर के चित्रों में देखने को नहीं मिलता। 40 साल पहले पेरिस में उन फ़्रांसीसी प्रभाववाद चित्रकारों की तरह, स्पेनिश प्रभाववाद चित्रकार होआकिन सोरोया इ बस्तीदा, न्यू यॉर्क में अपने कमरे की खिड़की से बाहर फिफ्थ एवेन्यू के इस ग्वाश चित्र को बनाते हैं। तेज और नर्म ब्रश स्ट्रोक का इस्तेमाल कर वह शहर की गतिशील ऊर्जा को क़ैद करते हैं, जिसमे कई सारी गाड़ियाँ भी देखने को मिलती हैं (जिन्हें सोरोया आधुनिक जीवन का प्रतीक मानते थे)। यह कृति इस कलाकार की फ़ोटोग्राफ़िक परिप्रेक्ष्य को भी दर्शाता है, जो इस दृश्य के अनौपचारिक और असंयोजित स्वभाव को पेश करता है। 

सोरोया के लिए न्यू यॉर्क बेहद महत्वपूर्ण था। वह 1909 में हिस्पैनिक सोसायटी ऑफ़ अमेरिका के एक प्रमुख एकल प्रदर्शनी के लिए गए थे, जो उनके मित्र एवं संरक्षक आर्चर हटिंगटन ने आयोजित किया था। इस प्रदर्शनी को बेहद समीक्षात्मक और व्यावसायिक सफलता मिली और इसने अमरीका में उनकी प्रतिष्ठा को मज़बूत कर दिया। इस यात्रा के करण उन्हें राष्ट्रपति विलियम हावर्ड टाफ्ट सहित अन्य प्रमुख अमेरिकियों के चित्र बनाने के अवसर भी मिले। 

पुनश्च - यह हैं न्यू यॉर्क के 10 अप्रत्याशित चित्र!

पुनः पुनश्च - हमारा कैलेंडर प्री सेल अब चालू है! 2027 का कैलेंडर 25% की छूट के साथ प्राप्त करें जब तक सीमित संख्या में यह प्रतिरूप उपलब्ध हैं। :)