वैसे तो वर्मीर का जन्मदिन कल है, परंतु इसको हम आज ही मनाएँगे क्यूँकि कल ... हैलोवीन है! वर्मीर के चित्र को देखना हमेशा परमानंद देता है!
द एस्ट्रोनॉमर वर्मीर की सबसे दुर्लभ कृतियों में से एक है जो विज्ञान और बौद्धिक खोज को समर्पित है। यह चित्र एक विद्वान को एक खगोलीय ग्लोब की और झुका हुआ, आकाश के अपने अध्ययन में पूरी तरह लीन दिखाता है। उनके पेशे का संकेत जोडोकस होंडियस द्वारा डिज़ाइन किए गए ग्लोब और मेज़ पर रखी खगोल विद्या की खुली किताब से मिलता है, वहीं दीवार पर दर्शाए फाइंडिंग ऑफ़ मोज़ेस चित्र शायद वैज्ञानिक विद्या को बुद्धिमत्ता और देवीय प्रेरणा से जोड़ता है। यह चित्र वर्मीर द्वारा बाद में बनाए द ज्योग्राफर से निकट रूप से जुड़ी हुई है: दोनों ही कलाकृतियाँ एक ही कमरे में एक ही व्यक्ति को दर्शाती प्रतीत होते हैं, और इन दोनों चित्रों के कैनवास भी कपड़े के एक ही थान से काटे गए थे। बैठे इस व्यक्ति की पहचान अक्सर डेल्फ़्ट में रहते आग्रणी वैज्ञानिक, एंटोनी वैन लियुवेनहोक के रूप में की गई है, हालांकि यह बात आज भी अनिश्चित है।
पुनश्च - अगर आप वर्मीर के और भी दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारे सुंदर 2027 कैलेंडर में द ज्योग्राफर मौजूद है। इसे DailyArt शॉप पर जाकर ज़रूर देखें!
पुनः पुनश्च - क्या आप अभी भी वर्मीर के मूड में हैं? यह हैं उनकी 10 सबसे बेहतरीन कृतियाँ!