सर एडवर्ड हरबर्ट, चेरबरी के पहले सामंत हरबर्ट (1583-1648), कई गुणों वाले इंसान थे: दार्शनिक, राजनयिक, सिपाही, दरबारी, संगीतकार और एक कवि भी। यह लघुचित्र उन्हें उनकी युवा अवस्था में चित्रित करता है, जिसमे वह अपना सिर अपनी हथेली पर रखे, अवसाद की औपचारिक अवस्था में दिखाई देते हैं। उनके पीछे, परिप्रेक्ष्य मे, एक अनुचर द्वंद्वयुद्ध के खेल के लिए अपने घोड़े को तैयार करता दिखाई देता है, अग्रभाग में हरबर्ट एक रक्षा ढाल लिए सुरुचिपूर्ण ढंग से, दरबारी पोशाक में नज़र आते हैं। रक्षा ढाल पर लैटिन में लिखा सिद्धांत MAGICA SYMPATHIAE एक ज्वलंत हृदय के चिह्न से अलंकृत है। हालाकि इस चिह्न का आशय आज भी अनिश्चित है, परंतु माना जाता है की यह "सिंपाथेटिक मैजिक" यानी सहानुभूतिपूर्ण जादू की ओर इशारा करता है, एक ऐसी धारणा जो हरबर्ट के दार्शनिक चिंतन में प्रमुखता से उभरी थी। उनकी आत्मकथा से यह पता चलता है की वह अपनी छवि में काफ़ी दिलचस्पी रखते थे और इसी कारण संभव है की यह कृति उन्होंने स्वयं ही बनवाई हो।
1764 में एंथनी वॉकर द्वारा इसमें नक्काशी के बाद, इस लघुचित्र का श्रेय ईसाक ऑलीवर को दिया गया था, जो डेनमार्क की महारानी ऐन्न के दरबारी लघुचित्रकार थे। यह बात परिदृश्य के सुनिश्चित चित्रण से और वनस्पति में रंगों की बारीकी से स्पष्ट भी होती है, परंतु त्वचा पर सिंदूरी रंग का उपयोग ऑलीवर की तकनीक से मेल नहीं खाता।
पुनश्च - यू.के. में रचित कला को आप कितने अच्छे से जानते हैं? हमारे ब्रिटिश आर्ट क्विज में अपनी जानकारी को अंदाज़ा लगाएं!
Isaac Oliver