हेलिओगाबलस के गुलाब by Lawrence Alma-Tadema - १८८८ - १३२.७ × २१४.४ से.मी. हेलिओगाबलस के गुलाब by Lawrence Alma-Tadema - १८८८ - १३२.७ × २१४.४ से.मी.

हेलिओगाबलस के गुलाब

ऑइल ऑन कॅनवास • १३२.७ × २१४.४ से.मी.
  • Lawrence Alma-Tadema - January 8, 1836 - June 25, 1912 Lawrence Alma-Tadema १८८८

आज डेलीआर्ट का ८ वां जन्मदिन है! यह एक बड़ी पार्टी का समय है!!!

आप सभी के समर्थन एवं धैर्य और इस सफ़र में हमारे साथ रहने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। आपकी बदौलत हम दुनिया भर में १६ भाषाओं के साथ ८००,००० लोगों तक पहुंच रहे हैं और हम नए भाषा संस्करण भी तैयार कर रहे हैं! यहाँ, हम अपने अद्भुत अनुवादकों और प्रूफरीडर्स का उल्लेख करना चाहते हैं जो हमारी मदद करते हैं - सभी का धन्यवाद! ऐप के अलावा, हम डेलीआर्ट मैगज़ीन चला रहे हैं और इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर कला इतिहास का विस्तार कर रहे हैं। याद रखें कि हम आपके लिए ही यहाँ हैं! :) एक छोटे से धन्यवाद उपहार के रूप में, आज डेलीआर्ट के प्रो संस्करण की कीमत $ ५.९९ के बजाय $ १.९९ होगी। खरीदने के लिए Upgrade to PRO पर क्लिक करें और उसका आनंद लें!

द रोजेज ऑफ़ हेलिओगाबलस  में युवा रोमन सम्राट एलागाबलस (२०३-२२२ ई.) को एक भोज की मेजबानी करते हुए दिखाया गया है, जहाँ ऊपर की झूठी छत से गिरने वाली पिंक गुलाब की पंखुड़ियों का सैलाब आ रहा है। युवा सम्राट ने सुनहरे रेशम का जामा और टियारा पहना हुआ है। वह पीछे के मंच पर अन्य मेहमानों के साथ बैठकर तमाशा रहा है। दूर पहाड़ियों के दृश्य के सामने लुडोविसी डायोनिसस  पर आधारित डायोनिसस की कांस्य प्रतिमा दिखाई दे रही है। एक महिला पृष्ठभूमि में एक संगमरमर के स्तंभ के बगल में मेनाड  के तेंदुए की त्वचा पहनकर डबल पाइप बजा रही है।

यह चित्र अगस्तन इतिहास से लिया गया एक (या शायद आविष्कार किया गया) प्रकरण दर्शाया गया है। यद्यपि लैटिन में यह "वॉयलेट्स और अन्य फूलों" को संदर्भित करता है, अल्मा-तडेमा ने एलागाबलस को अपने मेहमानों पर गुलाब की पंखुड़ियों कि बौछार करते हुए दिखाया है। मूल संदर्भ यह है: "एक प्रतिगामी छत के साथ एक बैंक्वेटिंग-रूम में उन्होंने एक बार अपने मेहमानों को वॉयलेट्स और अन्य फूलों में दफन कर दिया, ताकि शीर्ष पर रेंगने में असमर्थ होने के कारण कुछ लोग वास्तव में मौत के शिकार हो जाएँ।"

इस पेंटिंग को सर जॉन एयरड ने १८८८ में कमीशन किया था। जब यूनाइटेड किंगडम में गुलाबों का मौसम चला जाता था, तब अल्मा-तडेमा को उन चार महीने के दौरान हर हफ्ते दक्षिणी फ्रांस से गुलाब की पंखुड़ियों भेजी जाती थी जिसमें इसे चित्रित किया गया था।

एक बार फिर, ८ साल वास्तव में बड़ी उपलब्धि है। लेकिन हम आपके सहयोग के बिना यहां नहीं होते <3 हम अपने मिशन को जारी रखेंगे और वादा करते हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे और आपको कला से रूबरू कराएंगे, जैसे एलागाबलस ने गुलाब की पंखुड़ियों के साथ किया था। <3 धन्यवाद!

- ज़ुज़ाना और डेलीआर्ट टीम

अनुलेख: यहाँ इस अविश्वसनीय कैनवस के क्लौज़अप के साथ हेलिओगाबलस और उनकी पतनशील पार्टी पर एक पूरी कहानी है!