समुद्र तट पर औरतें, रेखाचित्र by Charles Laval - १८८७-८८ - ६५ x ९१.५ से. मी. समुद्र तट पर औरतें, रेखाचित्र by Charles Laval - १८८७-८८ - ६५ x ९१.५ से. मी.

समुद्र तट पर औरतें, रेखाचित्र

किरमिच पर तैलचित्र • ६५ x ९१.५ से. मी.
  • Charles Laval - 17 March 1862 - 27 April 1894 Charles Laval १८८७-८८

आज का चित्र हम ऐम्स्टर्डैम के वैन गोह संग्रहालय की बदौलत पेश करते हैं, जहाँ १३ जनवरी तक आप मार्टीनिक में गोगें और लवाल प्रदर्शनी देख सकते हैं।

पेरिस की विषयासक्त जीवनचर्या से अप्रसन्न, पॉल गोगें (१८४८-१९०३) और चार्ल्स लवाल (१८६१-१८९४) ने फ़्रांसिसी द्वीप मार्टीनिक की यात्रा की। इस अनोखे कैरिबियाई द्वीप पर बिताये छोटे समय में उन्होंने बहुत से उत्कृष्ट चित्र रचें। इस यात्रा का उनके आगे की कलात्मक वृद्धि पर बहुत प्रबल प्रभाव रहा।

मार्टीनिक में गोगें और लवाल इन कलाकारों के द्वारा इस द्वीप पर बनाये कोमल और रंगबिरंगे चित्रों का एक वृहत संकलन पेश करती है, साथ ही उनके प्रारंभिक अध्ययन चित्र और विशाल, विस्तृत वर्तिका चित्र भी। यह पहली दफा है कि उनके मार्टिनिकी समय की इतनी सारी कृतियां एक साथ प्रदर्शित की जा रही हैं।

यह साफ़ देखा जा सकता है कि लवाल का ध्यान प्राथमिक रूप से इंसानी आकृतियों पर है। सादी पृष्टभूमि की तुलना में औरतें काफी बड़ी और व्यौरेवार हैं। लवाल के लिए एक साधारण अर्धवृत्त समुद्रतट दर्शाने के लिए पर्याप्त है और उन्होंने पहाड़ों का भी सरलीकृत चित्रण किया है।

उपलेख - वैन गोह संग्रहालय में आप वैन गोह के मशहूर शयनकक्ष के तीन अलग चित्रण देख सकते हैं, इन्हें इधर देखें!।