लोथेयर स्फटिक by Unknown Artist - ल० 855-869 - 11.4 सेमी व्यास. लोथेयर स्फटिक by Unknown Artist - ल० 855-869 - 11.4 सेमी व्यास.

लोथेयर स्फटिक

सुनहरे तांबे के फ्रेम में, स्फटिक • 11.4 सेमी व्यास.

  • Unknown Artist Unknown Artist

    ल० 855-869

८५५ में पूर्वी कारोलिंगियाई साम्राज्य एक बुरी स्थिति में था। पूर्व में चार्लीमैग्ने (७६८-८१४) द्वारा शासित विशाल आलिशान क्षेत्र को वर्डुन की संधि ने तीन विभिन्न साम्राज्यों में विभाजित कर दिया था, जिनमें हर एक चार्लीमैग्ने के पोतों द्वारा प्रशासित थे। यह स्थिति और बुरी हो गई जब इनमें से एक राज्य मध्य फ्रैन्किश राजा लोथर की ८५५ ई० में मृत्यु के बाद उसके तीन पुत्रों में बंट गया। लोथर द्वितीय को मध्य फ्रैंकिया मिला जिसे लोथैरिंगिया के नाम से भी जाना गया जो आज के आधुनिक लोरैन का पूर्वज है। हालांकि लोथर द्वितीय प्रमुख रूप से अपने अन्य राजसी संबन्धियों के साथ झगड़ों में व्यस्त था उसे ८६९ में अपनी मृत्यु से पहले इस स्फ़टिक के निर्माण का आदेश देने का समय मिला गया। यह ऐपोक्रिफा में वर्णित सुज़ाना की कहानी बयाँ करता है।

हालांकि स्फ्टिक के इस टुकड़े को फ्रेम में पंद्रहवीं शताब्दी में जड़ा गया था, इस पर दिख रही प्रमुख दरार फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इसके दुरुपयोग से आई।

स्फ्टिक में उकेरी आकृतियाँ जिनमें आठ विभिन्न दृश्य हैं पूरी तरह साफ, चमकदार और विस्तृत हैं। स्फ़्टिक टुकड़े पर मौजूद अभिलेख में राजा लोथर द्वितीय का संदर्भ देता है हालांकि यह साफ नहीं है सुज़ाना की कहानी उससे कैसे मिलती जुलती हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि राजा लोथर द्वितीय अपने राज्य में अपनी भूमिका को एक न्यायसंगत राजा जैसा होने पर जोर देता था और विषयवस्तु इस मिसाल पर बनी हो। एक और ज्यादा रूचिकर कारण राजा लोथर द्वितीय की पत्नी ट्युटबर्गा से जुड़ा मामला हो सकता है। ट्युटबर्गा को बच्चे नहीं हो सके थे जिसके परिणामस्वरूप राजा लोथर द्वितीय ने अपने विवाह की कानूनी समाप्ति के लिए बहुत जोर लगाया। स्फ़टिक का   

सुज़ाना पर मुख्य ध्यान राजा के विरोधियों या ट्युटबर्गा के मित्रों द्वारा राजा को अपनी पवित्र, गलत समझी गई निर्दोष भले ही बाँझ पत्नी को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करने की एक कोशिश हो सकती है। जो भी हो, स्फटिक नौवीं शताब्दी की नक्काशी का एक अद्भुत नमूना है जो कि असामान्य और अक्सर अनिश्चित स्वभाव वाला माध्यम था।

- स्टेफनी स्केन्यॉन

डेलीआर्ट इंस्ताग्राम पर कला की और खुराकें दे रहा है कृप्या जुड़ें. :)