मैक्स अर्न्स्ट का स्वचित्र by Leonora Carrington - 1939 - 50.2 x 26.7 सेमी मैक्स अर्न्स्ट का स्वचित्र by Leonora Carrington - 1939 - 50.2 x 26.7 सेमी

मैक्स अर्न्स्ट का स्वचित्र

तैल चित्रण • 50.2 x 26.7 सेमी
  • Leonora Carrington - 6 April 1917 - 25 May 2011 Leonora Carrington 1939

लिओनोरा कैरिंग्टन (१९१७-२०११) एक अतियथार्थवादी चित्रकार और लेखिका थीं। एक अंग्रेज उद्योगपति की बेटी कैरिंग्टन ने अपना बचपन जानवरों से घिरे हुए परीकथाएँ (कुछ उन्होंने स्वयं लिखीं) और कहानियाँ पढ़ते हुए एक रियासत में बिताया। अपनी जवानी में उन्होंने इन यादों को स्वपनिल चित्रों के ज़रिए जिया। लिओनोरा के मैक्स अर्न्स्ट के साथ रूमानी संबंध थे लेकिन द्वितिय विश्व युद्ध ने उन्हें अलग कर दिया। दुश्मन ने उसे जेल में डाल दिया था। लिओनोरा स्पेन में बच के भाग गई लेकिन इसके बाद अवसादग्रस्त हो गई क्योंकि वो अपने प्रेमी को बचा नहीं पाई। उसने कुछ समय एक मानसिक अस्पताल में बिताया और फिर मेक्सिको चली गई। मैक्स अर्न्स्ट का यह चित्र उस जीवनकाल की एक गवाही है। 

यह चित्र जो कि बहुत ही प्रतीकात्मक और रहस्यपूर्ण है व्याख्याओं की उपेक्षा करता है। मैक्स अर्न्स्ट एक जादूगर के जैसे लाल फर का कोट और पट्टीदार मोजे पहने हुए है। किसी चिड़िया के जैसी वेशभूषा अर्न्स्ट की कलाकृतियों में मौजूद सभी पक्षियों के होने का संकेत कराती है। एक और चित्र है जिसमें मैक्स अर्न्स्ट १९५८ के एक समारोह में एक चिड़िया के जैसी वेशभूषा पहने हुए है। मैक्स के बर्फीले सफेद बाल उसके आसपास के आर्कटिक के परिदृष्य से मिलते जुलते हैं। 

सफेद घोड़ा संभवत: लिओनोरा के परिवर्तित स्वाभिमान को दर्शाता है। घोड़ा चित्रकार के कुल जानवर जैसा भी प्रतीत होता है चूंकि वह इनकी अधिकांश कलाकृतियों में एक नायब प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित है।

सफेद घोड़ा संभवत: लिओनोरा के परिवर्तित स्वाभिमान को दर्शाता है। घोड़ा चित्रकार के कुल जानवर जैसा भी प्रतीत होता है चूंकि वह इसके अधिकांश कलाकृतियों में एक नायब प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित है। घोड़ा "द इन ऑफ़ द डॉन हॉर्स" नामक एक अन्य चित्र में उपस्थित एक हाइना के जैसी ही जमी हुई अवस्था में है। यहाँ घोड़ा हरे भरे परिदृष्य में स्वछंद भ्रमण करता हुआ नहीं दिखता है। वह जल पर तैरते हुए बर्फ़ के एक टुकड़े पर फंसा हुआ है और बर्फ के टुकड़ों में जमा  हुआ है। यह दर्शा सकता है कि उसका हृदय हमेशा ही मैक्स अर्न्स्ट का रहेगा। अपनी जमी हुई निगाहों और बेजान आंखों के साथ सफेद दर्शनीय घोड़े की तुलना फुसेली के "द नाइटमेयर" में उपस्थित घोड़े के साथ की जा सकती है। अर्न्स्ट के द्वारा ले जाया जा रहा लालटेन किसी प्रयोगशाला की बोतल के जैसा है और कलाकार को किसी अकेले रसायनज्ञ के रूप में प्रदर्शित करता है। लालटेन के अंदर छोटा घोड़ा इस रिश्ते में लिओनोरा के संघर्ष और कष्टों को दिखाता है। यह इस दौर की अनिश्चितताओं और चिंताओं को दर्शाता है।

- टोनी गौपिल

अगर आप इस लेख में रूचि रखते हैं तो आप इस चित्रकार के बारे में डेलीआर्ट पत्रिका के आज के लेख "लिओनोरा कैरिंग्टन और उनका अतियथार्थवादी जीवन उनके अपने शब्दों में" और पता कर सकते हैं।