ग्रीष्म की रात by Harald Sohlberg - 1899 - 114,5 x 135,5 cm ग्रीष्म की रात by Harald Sohlberg - 1899 - 114,5 x 135,5 cm

ग्रीष्म की रात

कैनवास पर तेल, तैलचित्र • 114,5 x 135,5 cm
  • Harald Sohlberg - September 29, 1869 - June 19, 1935 Harald Sohlberg 1899

यदि ऐसी कोई पेंटिंग है जो कि hygge (आराम) की सकैंडिनेवियन (उत्तर यूरोप का एक क्षेत्र) धारणा को सम्पूर्ण रूप से सम्मिलित करती है तो वह है नॉर्वेजियन कलाकार हेराल्ड सोहलबर्ग की कृति ग्रीष्म की रात। पेंटिंग का दृश्य सोहलबर्ग के नोर्डस्ट्रैंड स्थित अपार्टमेंट की बालकनी से पश्चिम में क्रिस्टिआनीया फ्योर्ड (अब ओस्लोफ्योर्ड) के पार देखते हुए लिया गया है। उनकी मंगेतर के साथ उनकी सगाई का जश्न मनाने के लिए टेबल दो लोगों के लिए लगाया गया है, दृश्य कुछ ऐसा है मानो दोनो प्रेमी अभी ही वहां से निकले हों। बिल्डिंग एवं बालकनी की तीखी लकीरें हमारे दृष्टिकोण को घटाते हुए हमें नीली पहाड़ियों एवं ढलते सूरज की ओर लेके जाती हैं। यहां तक कि खिड़कियों पर पड़ती चमक भी वापस हमें इस दीप्तमान परिदृश्य पर छोड़ आती है। यह चित्र उत्तरी भूदृश्य पेंटिंग की परम्परा के अनुसार हमारा ध्यान रोज़मर्रा के जीवन एवं वर्तमान से हटाकर स्थिरता, स्पेस (दिक्) की विकरालता और क्षितिज की अनंतता की ओर ले जाता है।

अपने साथी एडवर्ड मंच की तरह हेराल्ड सोहलबर्ग ने भी दूसरे समकालीन कलाकारों के प्रभाव का सख्ती से खण्डन किया था। सन 1869 में क्रिस्टिआनिया (वर्तमान में ओस्लो) में जन्मे हेराल्ड साथी नार्वेजियन कलाकारों जैसे: हेरिएट बैकर, एरिक वेरेन्सकीओल्ड एवं ऐलिफ़ पीटरसन, से छोटे छोटे अंतरालों में  शिक्षा प्राप्त करने से पहले मूल रूप से सजावटी चित्रकार के रूप में प्रशिक्षित हुए थे। सोहलबर्ग ने आगे चलकर क्रिस्टियन ज़ाहर्टमैन के कोपनहेगन स्थित कला विद्यालय में अध्ययन किया जहाँ उनका सामना पॉल गोगां और अन्य प्रतीकवादी एवं सिंथेसिस्ट कलाकारों की रचनाओं से हुआ।

आप इस पेंटिंग को लन्दन में डलविक चित्र गैलरी में 2 जून, 2019 तक देख सकते हैं जिसे हेराल्ड सोहलबर्ग: नॉर्वे का चित्रण, के अंतर्गत कलाकार की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तुत किया जा रहा है। आप इस प्रदर्शनी के बारे में यहां पढ़ सकते हैं।

चित्र: ग्रीष्म की रात, राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, स्थापत्यकला एवं डिज़ाइन, ओस्लो

दोस्तों, हमें अनुवादकों की तलाश है जो वालंटियर करना चाहेंगे एवं डेलीआर्ट को चीनी, पोलिश, रूसी, इतालवी, फ्रांसीसी और तुर्की भाषाओं में जल्द से जल्द अनुवादित करने में हमारी मदद करना चाहेंगे। हम ऐसे लोगों को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने पहले थोड़ा अनुवादन कार्य किया है, इन भाषाओं के मूलभाषी हैं एवं जिन्हें अंग्रेज़ी भाषा का C1/C2 स्तर का ज्ञान हो। अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं। धन्यवाद :)