लाल आस्तीन पहने एक सज्जन  by Paris Bordone - 1549–1550 - 83 x 110 cm लाल आस्तीन पहने एक सज्जन  by Paris Bordone - 1549–1550 - 83 x 110 cm

लाल आस्तीन पहने एक सज्जन

आयल कलर कैनवास पर • 83 x 110 cm
  • Paris Bordone - 5 July 1500 - 19 January 1571 Paris Bordone 1549–1550

क्या आप रेनैस्संस चित्रों का अभाव महसूस कर रहे हैं ?

ट्रेवीसो, इटली में जन्मे, पेरिस बोर्डोने (1500 -1571 ) ने  टिटियन की कार्यशाल में ही प्रशिक्षण लिया जहाँ उन्होंने रंगों के ताकतवर प्रभाव को जाना और इसी पाठ्यक्रम के कारण उनके चित्रों में गूढ़े व् गेहरे रंग बाकी निर्मितियों से भिन्न बनाते हैं।  जिओर्जिओ वासरी के अनुसार , बोर्डोने  ने टिटियन के साथ काफी काम समय बिताया और इसके बजाये वे जिओरजिओने के अंदाज़ को नक़ल करें लगे।  जल्द ही उनके गुरु को अपने शिष्य की प्रतिभा से ईर्ष्या होने लगी।  बोर्डोने , वेनिस में रहने लगे परन्तु 1528 में फ्रांस के राजा फ्रांसिस- I ने उन्हें अपने दरबार व् उनका चित्र बनाने के लिए बुलाया।  

लाल आस्तीन पहने एक सज्जन (Gentleman with Red Sleeves) एक  बहुत ही खूबसूरत चित्र है जिसमे दाढ़ी वाला एक आदमी जो काली पोशाक पहने हुए है, हाथ में पत्र पकडे अपनी कोहनी मेज़ पर आराम से रखे है और उसकी आस्तीन के कपडे का लाल रंग बेहद प्रभावशाली है।  इस पात्र को घरेलु माहौल में चित्रित किया गया है (इसके ठीक पीछे कुछ कटघरे जैसा दर्शाया गया है ) | इसकी आस्तीन का रंग खासकर बेहद अनोखा है जो इस चित्र के शीर्षक की भी व्याख्या करता है | मेज़ भी लाल रंग में रंगी हुई है जिस से ये चित्र बेहद जिवंत व् हार्दिक हो जाता है।  इस पोर्ट्रेट की आधी लम्बाई वेनिशियन स्कूल के अंदाज़ का एक अच्छा व् अनमोल उदहारण है। पृष्ठ्भूमि में हम देख सकते हैं एक आदमी बरामदे में खड़ी  एक महिला को पत्र पकड़ा रहा है , ये कुछ इस अंदाज़ में दर्शाया गया है जैसे कथा के विस्तार में ये महिला और आदमी का संपर्क हो रहा हो।  हो सकता है के शायद ये चित्र के अग्र  भाग में प्रदर्शित लाल आस्तीन वाले सज्जन ही हो।  अगर ऐसा है तो ये भी कहा जा सकता है के पीछे खड़ी  महिला उनकी प्रेमिका हो।  
      ऐसा माना जाता है इस चित्र के मॉडेल, संग्रहकर्ता कार्लो डॉ  रो  हैं।  बोरडोने कुछ वक़्त तक उनके घर में भी रुके थे।  उन्होंने संग्रहकर्ता की बीवी (पाओला विस्कॉन्टी) का भी चित्र बनाया था।  उस चित्र में पाओला को उजला लाल रंग  का गाउन  अंतरंग माहौल में दर्शाया गया है जहाँ उन्होंने  कुछ पत्र  हाथ में पकडे हुए हैं (बिलकुल लाल आस्तीन पहने सज्जन  की भाँती )

- टोनी गौपिल 

पश्च्यलेख (P . S ): दुसरे महान विनीशियन कलाकारों के बीच , टीन्टोरेट्टो वहीँ पर 500 वर्ष  पहले जन्मे थे और वे इटालियन रेनेसांस दौर के बागी कलाकार (enfant terrible ) के  रूप में जाने जाते हैं ; उनके बारे में यहाँ पढ़े