कपड़े सीती युवा माँ by Mary Cassatt - 1900 - 92.4 × 73.7 सेमी कपड़े सीती युवा माँ by Mary Cassatt - 1900 - 92.4 × 73.7 सेमी

कपड़े सीती युवा माँ

कैनवास पर तेल/तैलचित्र • 92.4 × 73.7 सेमी
  • Mary Cassatt - May 22, 1844 - June 14, 1926 Mary Cassatt 1900

आज के दिन सन 1844 में अमरीकी कलाकार मैरी कसाट का जन्म अलेघेनी, पेनसिलवेनिया में हुआ था| उन्होंने अपने वयस्क जीवन का काफी समय फ्रांस में व्यतीत किया जहां पहले उन्होंने एडगर देगास से मित्रता की और बाद में इम्प्रेशनइंस्टों के बीच अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाई| कसाट ने अक्सर महिलाओं के सामाजिक एवं निजी जीवन का चित्रण किया है| लगभग सन 1890 में कसाट ने अपनी कला का रुख सिर्फ और सिर्फ बच्चों की देखभाल करती महिलाओं की ओर मोड़ लिया - ये ऐसी विषयवस्तु है जो उनके अपने भतीजे-भतीजियों के प्रति स्नेह एवं बच्चों के पालन पोषण में प्रबल सांस्कृतिक जिज्ञासा को दर्शाती है| 

चित्र में एक माँ खिड़की के सामने बैठकर कुछ सीने में व्यस्त है| सफेद पोशाक में एक छोटी बच्ची अपनी माँ की गोद पर झुकी हुई चित्र की सतह से दर्शक को टकटकी बांधे देख रही है| महिला ने  खिड़की से बाहर दिखती हरी घास को प्रतिबिम्बित करती एप्रन से ढकी हुई धारीदार पोशाक पहनी है| मेट्रोपोलिटन संग्रहालय के अनुसार चित्रकार ने दो असंबद्ध मॉडलों का उपयोग माँ एवं बच्चे की भूमिका के लिए किया था|

आप मैरी कसाट की एक और प्यारी पेंटिंग नीली कुर्सी में बैठी छोटी बच्ची  यहाँ देख सकते हैं| <3