जेन फ्लेमिंग , हैरिंगटन की काउंटेस  by Joshua Reynolds - ल.भ. 1778-1779  जेन फ्लेमिंग , हैरिंगटन की काउंटेस  by Joshua Reynolds - ल.भ. 1778-1779

जेन फ्लेमिंग , हैरिंगटन की काउंटेस

कैनवास पर आयल रंग •
  • Joshua Reynolds - July 16, 1723 - February 23, 1792 Joshua Reynolds ल.भ. 1778-1779

यह चित्र हम हंटिंगटन पुस्तकालय द्वारा प्रस्तुत कर रहें हैं।

जोशुआ रेनॉल्ड्स,18 वीं शताब्दी के प्रमुख यूरोपीय चित्रकारों में से एक थे l उन्होंने इस रूपचित्र में कईं तत्वों को जोड़ा है जैसे: जेन फ्लेमिंग की आदर्श एवं नाटकीय प्रस्तुति, तथा उनकी आधुनिक वेश-भूष की झलक भी दर्शको को मिलती है। सांस्कृतिक प्रभाव देने के लिए रेनॉल्ड्स ने जेन फ्लेमिंग की आकृति को पुरातनता के प्रसिद्ध मूर्तिकार अपोलो बेल्वेडियर जैसा बनाया है। रेनॉल्ड्स प्राचीनकाल से कितने प्रभावित थे यह आकृति की पोशाक और उस पर बने हुए यूनानी किनारी से ज्ञात हो जाता है। जेन के बाहर की ओर फैलाएं हुए हाथ समकालीन दर्शकों को पारम्परिक नाटकीय रूप की याद दिलातें हैं। रेनॉल्ड्स समकालीन वेश- भूषा को भी संदर्भित करते हैं, उदाहरण स्वरूप जेन के बालों को शुतुरमुर्ग के पंखों से अलंकृत किया गया है जो हाल ही में डेवोनशायर की डचेस ने लोकप्रिय बनाए थे।

अनुलेख. जोशुआ रेनॉल्ड्स के चार बच्चों के चित्र आपको अपना बचपन याद दिला देंगे ।