"ए होम" से खिड़की की चौखट पर रखे हुए फूल। by Carl Larsson - १९०० - ३२ x ४३ से.मी. "ए होम" से खिड़की की चौखट पर रखे हुए फूल। by Carl Larsson - १९०० - ३२ x ४३ से.मी.

"ए होम" से खिड़की की चौखट पर रखे हुए फूल।

इलस्ट्रेशन • ३२ x ४३ से.मी.

  • Carl Larsson - 28 May 1853 - 22 January 1919 Carl Larsson

    १९००

यह लीला हेटनैस (जो स्वीडन में एक जगह है) से लार्सन के सबसे प्रसिद्ध वॉटर कलर्स में से एक है। यह इंटीरियर कई आदर्शों को दिखाता है जो एलेन की, एक स्वीडिश अंतर नारीवादी लेखक ने अपनी पुस्तक "ब्यूटी फॉर ऑल" में प्रस्तुत किए हैं। खुली हुई खिड़की से दिन का उजाला आने के साथ ही वह कमरा ताज़ी हवा से भर जाता है। १९ वीं सदी के टैसल, फ्रिंज और धूल से जमे हुए भारी पर्दे यहाँ स्पष्ट रूप से अनुपस्थित हैं। खिड़कियों पर सादे मिट्टी के गमलों में पौधे लगे हुए हैं। उकेरे हुए फूलों या जानवरों के रूपांकनों से सजाए गए चमकीले रंग वाले कोई भी फूलदान यहाँ नहीं हैं। की के अनुसार एक आदर्श वस्तु बस अपने उद्देश्य को पूरा करती है। गमले फूलों के लिए हैं और एक खिड़की के लिए सबसे अच्छे अलंकरण प्राकृतिक, हरे - भरे पौधे हैं। समृद्ध रूप से सजाए गए फूलदान नहीं। कार्ल लार्सन के 'ए होम' ने स्पष्ट रूप से कहा है कि "रिबन, धूल और रोगाणुओं के साथ कृत्रिम फूल" वांछनीय नहीं थे।

हम इस काम के लिए स्टॉकहोम में स्थित नेशनलम्यूजियम को धन्यवाद देते हैं। :)

अनुलेख: यहाँ आप कार्ल लार्सन और उनके आरामदायक घर के बारे में और जान सकते हैं। <3

हमने 2021 के लिए अपने पेपर वॉल और कैलेंडरों की प्रीसेल शुरू की है! अगर आप इन्हें 8 नवम्बर से पहले खरीदते हैं तो आपको 30% की छूट मिलेगी :) हम दुनियाभर में DHL के जरिये शिप करते हैं :) कृपया हमारी दुकान पर जाकर कैलेंडर देखें: shop.dailyartmagazine.com