मातृत्व by Stanisław Wyspiański - १९०५ - ५८.८ x ९१.० सेमी मातृत्व by Stanisław Wyspiański - १९०५ - ५८.८ x ९१.० सेमी

मातृत्व

कागज पर पस्टेल • ५८.८ x ९१.० सेमी
  • Stanisław Wyspiański - January 15, 1869 - November 28, 1907 Stanisław Wyspiański १९०५

कुछ देशों में, आज हम मातृ दिवस मनाते हैं! कृपया एक कलाकार की पत्नी और उनके बच्चों के इस खूबसूरत पेस्टल पर एक नज़र डालें, जो सबसे प्रतिभाशाली पोलिश कलाकारों में से एक स्टैनिस्लाव वायसपियास्की द्वारा बनाया गया है। :)

वायसपियास्की ने १९०० में तेओडोरा टोफिला पय्टको से शादी की। यह शादी उनके निजी और कलात्मक जीवन में एक सफल घटना साबित हुई और क्राको के समाज में एक बहुत बड़ा विवाद का कारण बानी क्योंकि टोफिला एक किसान थीं। पर व्यसपीएनस्की ने इसकी ज्यादा परवाह नहीं की। उन्होंने अपनी पत्नी के कई चित्र बनाये (जिसमे वह अक्सर अपनी राष्ट्रीय पोशाक पहने हुए हैं), अपनी पत्नी के साथ स्व-चित्र बनाये, और अपने बच्चों के चित्र बनाये जो की सुविख्यात हैं। वे पोलिश स्कूल ऑफ पेंटिंग में बच्चों के चित्रण के सबसे उल्लेखनीय उदाहरण हैं। शांति, प्रशंसा, और एक प्रकार की कोमलता सभी उन कार्यों में प्रकट होती हैं।

यहां दस विशेष कलाकृतियां हैं जो मातृत्व की कुछ प्रस्तुतियों का जश्न मनाती हैं। सभी माताओं को शुभकामनाएं! <3