समूह IX/यूडब्ल्यू , नं. २५, द डव, नं. १ by Hilma af Klint - १९१५ - ४५ x ५९ इंच समूह IX/यूडब्ल्यू , नं. २५, द डव, नं. १ by Hilma af Klint - १९१५ - ४५ x ५९ इंच

समूह IX/यूडब्ल्यू , नं. २५, द डव, नं. १

ऑइल ऑन कॅनवास • ४५ x ५९ इंच

  • Hilma af Klint - October 26, 1862 - October 21, 1944 Hilma af Klint

    १९१५

आज हम जो उत्कृष्ट कृति प्रस्तुत कर रहे हैं वह हिल्मा एफ़ क्लिंट की डव श्रृंखला के चौदह चित्रों में से एक है। उनके अन्य कामों की तरह, द डव नं. १ ईसाई कल्पना पर आधारित है। कॅनवास को विभाजित करने वाला सर्पिल एक आध्यात्मिक सेटर प्रतीत होता है जो कॅनवास के निचले हिस्से को ऊपर से जोड़ता है। यह विभाजन रेखा क्लिंट की डव श्रृंखला के अन्य कार्यों में भी दिखाई देती है। हिल्मा एफ़ क्लिंट के पास जर्मन दार्शनिक जोहान वोल्फगैंग वॉन गोएथे द्वारा लिखित द थ्योरी ऑफ़ कलर्स  की एक प्रति थी और उनकी कलाकृति पर इस पुस्तक का प्रभाव स्पष्ट है। डव श्रृंखला में भी पीले/नीले, गुलाबी/सफेद रंग के पैलेट की पुनरावर्ती होती है। एफ़ क्लिंट द्वारा नर और मादा का प्रतिनिधित्व करने के लिए नीले और पीले रंग का उपयोग किया जाता है, जो इस कलाकृति में भी मौजूद है। साथ ही यह श्रृंखला के अन्य चित्रों में प्रकाश और अंधेरे के बीच का अंतर है।

हिल्मा एक असाधारण कलाकार थीं, जो कला में अमूर्तता के अग्रदूतों में से एक थीं। वह २०२२ के लिए हमारे साप्ताहिक डेलीआर्ट कैलेंडर में भी शामिल है। इसे और हमारे अन्य कैलेंडर एवं नोटबुक यहाँ देखें। :)

दोस्तों आज हमारे लिए एक बड़ा दिन है! हमने नए डेलीआर्ट मैगज़ीन को लॉन्च किया है!!! कृपया इसे देखें। हमें उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। :)

अनुलेख: हिल्मा एफ़ क्लिंट कला की दुनिया में क्रांति लाने वाली कई भूली-बिसरी महिला कलाकारों में से एक थीं; यहाँ आप उन दस भूली-बिसरी महिला कलाकारों के बारे में पढ़ सकते हैं जिनके नाम हाल ही में कला के इतिहास में फिर से सामने आए हैं।