बर्फ़ीले देवदार by Helen Frankenthaler - २००४ - ९५.३ x ६६ से.मी. बर्फ़ीले देवदार by Helen Frankenthaler - २००४ - ९५.३ x ६६ से.मी.

बर्फ़ीले देवदार

चौंतीस रंग का वुडकट • ९५.३ x ६६ से.मी.
  • Helen Frankenthaler - December 12, 1928 - December 27, 2011 Helen Frankenthaler २००४

१८ अप्रैल, २०२२ तक, डलविच पिक्चर गैलरी प्रमुख एब्सट्रैक्ट एक्सप्रेशनिस्ट, हेलेन फ्रैंकेंथेलर (१९२८ - २०११) द्वारा बनाए गए वुडकट्स की पहली प्रमुख यूके प्रदर्शनी प्रस्तुत करेगी। कलाकार के ज़बरदस्त वुडकट्स पर प्रकाश डालते हुए, यह यूके में पहले कभी नहीं दिखाए गए कार्यों का प्रदर्शन होगा। यह फ्रैंकेंथेलर को एक रचनात्मक कलाकार और प्रिंटमेकिंग के एक ट्रेलब्लेज़र के रूप में प्रकट करते हैं, जिन्होंने अंतहीन रूप से इस माध्यम की संभावनाओं को आगे बढ़ाया था। हमें बहुत खुशी है कि हम डेलीआर्ट में उनके कार्यों को आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके लिए हम डलविच पिक्चर गैलरी को धन्यवाद देना चाहते हैं। <3

फ्रैंकेंथेलर ने जापानी वुडकट प्रिंटमेकिंग में प्रचलित उकियो-ई परंपरा का उपयोग करके हरे रंग की परतों का निर्माण करके यह काम शुरू किया था। कुछ अंतराल के बाद, वह गहराई दिखाने के लिए सफेद हाइलाइट्स जोड़कर काम पर लौट आयीं और आधार पर छोटे लाल त्रिकोण एवं शीर्ष पर गुलाबी वॉश जैसे छोटे विवरण भी बनाए।

जापानी वुडकट कार्वर और प्रिंटर, यासुयुकी शिबाता (टायलर ग्राफिक्स लिमिटेड और पेस एडिशन, इंक. दोनों में) के साथ मिलकर, फ्रैंकेंथेलर ने १९८३ में पहली बार जापान में स्थित क्राउन प्वाइंट प्रेस के जापानी प्रिंटमेकर्स के साथ काम किया था। इन दोनों के सहप्रयोग ने पूर्व एवं पश्चिम की संवेदनाओं को जोड़ा और पारंपरिक अभ्यास के भीतर नए आयाम खोजे थे।

अनुलेख: यहाँ आप जेन फाइंडले के साथ एक साक्षात्कार पढ़ सकते हैं, जिन्होंने इस प्रदर्शनी को क्यूरेट किया है। :)

द्वितीय अनुलेख: यदि आप अंतिम समय में क्रिसमस उपहारों की तलाश कर रहे हैं, तो कृपया हमारे डेलीआर्ट नोटबुक, मोजे और कैलेंडर यहाँ देखें। :)